ग्वालियर में बिजली का बिल ऑनलाइन भरते समय खाते से निकल रहे लाखों रुपए

ग्वालियर में ऑनलाइन बिजली का बिल भरते ही खाते से लाखो रुपय की ठगी के मामले सामने आ रहे है

ग्वालियर, 8 अगस्त। ग्वालियर में ऑनलाइन बिजली का बिल भरने के चक्कर में उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपए गायब हो रहे हैं। अपना बिजली का कनेक्शन कटने से बचाने के लिए हड़बड़ाहट में उपभोक्ता यह भी वेरीफाई नहीं कर रहे हैं कि जो फोन कॉल उनको किए जा रहे हैं और जो एप्लीकेशन उनसे डाउनलोड करवाई जा रही है वह बिजली विभाग की तरफ से नहीं है बल्कि ठगी करने वाले शातिर ठगों की तरफ से है। शातिर ठगों ने अब लोगों को ठगने का एक नया तरीका निकाला है।

cyber crime bijli

ग्वालियर में लगातार आ रहे हैं ठगी के मामले
ग्वालियर में इस तरह के लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, जहां उपभोक्ताओं ने अपना बिजली कनेक्शन कटने से बचाने के लिए हड़बड़ाहट में ऑनलाइन बिल भरने की कोशिश की और उनके खाते से लाखों रुपए कट गए। एक मामला गोला का मंदिर में रहने वाले प्रकाश राय का भी सामने आया है। इसके साथ ही अमलतास कॉलोनी में रहने वाले मुनेन्द्र प्रताप सिंह के साथ भी इसी तरह ठगी की गई है।

प्रकाश राय के खाते से उड़ाए ₹196000
प्रकाश राय के पास अचानक एक मैसेज आया जिसमें बताया गया कि उनके बिजली का कनेक्शन शाम तक कट जाएगा, अगर उन्हें अपना बिजली का कनेक्शन कटने से बचाना है तो ऑनलाइन बिल जमा कर दें। मैसेज में एक अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दिया गया था। प्रकाश ने हड़बड़ाहट में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले शख्स ने प्रकाश के मोबाइल में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा दिया और इसके बाद प्रकाश के मोबाइल पर एक कोड आया। सामने वाले शख्स ने कोड पूछ लिया और कुछ ही सेकंड में प्रकाश के खाते से ₹196000 निकल गए।

मुनेंद्र के खाते से निकल गए ₹198996
प्रकाश की तरह ही मुनेंद्र के पास भी बिजली के कनेक्शन कटने का मैसेज आया था। मुनेंद्र ने भी प्रकाश की तरह ही भेजे गए मैसेज में मौजूद मोबाइल नंबर पर अधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद मुनेंद्र से भी शातिर ठगों ने बिजली का बिल जमा करने के नाम पर ओटीपी पूछ लिया और मनेंद्र के खाते से ₹198996 निकाल लिए।

शहर में कई उपभोक्ताओं के पास आ रहे हैं ऐसे मैसेज
शहर में ऐसे कई उपभोक्ता हैं जिनके पास इस तरह के मैसेज लगातार आ रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल बकाया है वह हड़बड़ाहट में आकर इन शातिर ठगों के जाल में फंस जाते हैं और बिजली का बिल जमा करने के चक्कर में अपने लाखों रुपए गंवा देते हैं।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ग्वालियर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके शहरवासियों से अपील की है कि इस तरीके के फर्जी मैसेज पर बिल्कुल ध्यान ना दें। ठगों ने ठगी करने का यह नया तरीका अपनाया है। वह भोले भाले उपभोक्ताओं को बिजली का कनेक्शन कटने का झांसा देकर उनके खाते से रकम निकालने का काम कर रहे हैं।

बिजली विभाग भी लगातार भेज रहा है उपभोक्ताओं को मैसेज
विद्युत की तरफ से भी लगातार उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर अलर्ट किया जा रहा है। मैसेज में बताया जा रहा है कि किसी भी अनजान फोन कॉल के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो न हो। बिजली विभाग द्वारा ऐसा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+