Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राघोगढ़ में ज्योतिरादित्य का बड़ा बयान, बोले- हीरेंद्र सिंह बंटी की जीत सिंधिया परिवार के मुखिया की भी होगी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे चर्चित सीट राघोगढ़ विधानसभा से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने है। इसके बाद से इस विधानसभा क्षेत्र में दो राज परिवारों के बीच मुकाबला देखा जा रहा है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राघौगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा करते हुए बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर राघोगढ़ में जनता हीरेंद्र सिंह बंटी को चुनाव जीतती है तो यह जीत सिंधिया परिवार की मुखिया की भी होगी। इसके बाद से उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Jyotiradityas big statement in Garh Raghogarh, said - Hirendra Singh Buntys victory will be of the head of Scindia family

राघोगढ़ विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि "मैं अब तक नहीं कहा, लेकिन अब कह रहा हूं। अगर जनता हीरेंद्र सिंह बंटी को चुनाव जीतकर विधानसभा भेजती है तो यह जीत बंटी के साथ सिंधिया परिवार की मुखिया की भी होगी।"उनकी इस बयान के बाद से इस विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

बता दे देश के गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आम सभा करेंगे। प्रदेश की चर्चित यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ कहलाती है। इस सीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इस बार मौजूदा विधायक जयवर्धन सिंह को यहां से प्रत्याशी बनाया है वहीं जयवर्धन सिंह ने प्रचार की कमान खुद ही संभाल रखी है।

राजनीतिक जानकारों की माने तो राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गृह नगर है, इसलिए इस क्षेत्र में हमेशा ही कांग्रेस मजबूत स्थिति में रही है। 1977 से अभी तक भाजपा यहां जीत नहीं पाई है। इस विधानसभा क्षेत्र में अगर मतदाताओं की बात करें तो यहां पर 1.3 लाख महिला मतदाता है जबकि पुरुषों की संख्या 1.23 लाख है। यानी कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 36000 है। जातीय समीकरण की बात करें तो यहां अनुसूचित जाति के लगभग 37,000 धाकड़ समाज के 30,000 यादव समाज के 27,000 ब्राह्मण 18,000 और मीणा समाज के 15,000 वोटर हैं। विधानसभा क्षेत्र में एनएफएल, गेल जैसे दो राष्ट्रीय स्तर के कारखाने हैं। वहीं जेपी इंजीनियरिंग कॉलेज बीएससी विधानसभा में है।

राजनीतिक विश्लेषक डॉ लखन गुरु के अनुसार इस सीट पर भाजपा को अपने मैनेजमेंट को मजबूत करने की जरूरत है तभी उन्हें चुनाव में सफलता मिल सकती है। वहीं कांग्रेस की स्थिति इस विधानसभा क्षेत्र में मजबूत नजर आ रही है। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में हीरेंद्र सिंह ही कांग्रेस की प्रत्याशी का चुनावी मैनेजमेंट संभाल रहे थे कहां किस तरह से व्यवस्थाएं और चुनावी गणित फिट करना है यह हीरेंद्र सिंह ही डील करते थे। खासकर ग्रामीण इलाकों में पूरा काम वही देखते थे हालांकि उनके भाजपा में जाने के बाद पंचायत और नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। इसलिए हीरेंद्र सिंह बंटी जयवर्धन के मुकाबले उतने मजबूर नजर नहीं आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+