ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह के स्वर्गीय भाई देवेंद्र तोमर को दी श्रद्धांजलि
आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई स्वर्गीय देवेंद्र सिंह तोमर की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।

देवेंद्र सिंह तोमर का निधन
गौरतलब है कि देवेंद्र सिंह तोमर का निधन रविवार देर रात हुआ। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद भेजने की तैयारी की गई। इस दौरान ग्वालियर से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनवाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर एयर एंबुलेंस को भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय थे देवेंद्र सिंह तोमर
देवेंद्र सिंह तोमर भी अपने भाई प्रद्युम्न सिंह तोमर की तरह राजनीति से जुड़े हुए थे। वह ग्वालियर क्षेत्र के पार्षद रह चुके थे और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहते हुए कई विकास कार्यों में शामिल रहे थे। उनकी लोकप्रियता उनके कामों और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के कारण थी।
शोक व्यक्त करने पहुंचे कई नेता
देवेंद्र सिंह तोमर के निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता, मंत्री और अन्य प्रमुख लोग उनके शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। सभी ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications