ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाईकोर्ट का नोटिस, क्या अब जा सकती है इनकी राज्यसभा की सदस्यता?
ग्वालियर। कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने और फिर मध्य प्रदेश से राज्यसभा में पहुंचने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मुश्किल में हैं। इनकी राज्यसभा सदस्यता खतरे में है। सिंधिया की 'सांसदी' जाएगी या रहेगी। यह अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, मगर ग्वालियर हाईकोर्ट के एक नोटिस ने सिंधिया को संकट में डाल दिया है।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
गोविंद सिंह राजपूत ने याचिका में उल्लेख किया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन करते समय खुद पर दर्ज मामलों की जानकारी छुपाई थी। उक्त मामले में सोमवार को ग्वालियर हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया व मध्य प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी को नोटिस जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications