जय विलास पैलेस में राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम दर्शन के लिए जीतू पटवारी सहित देशभर से पहुंचे लोग

सिंधिया राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां स्वर्गीय माधवीराजे सिंधिया के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से लोग ग्वालियर पहुंच रहे है। राजमाता को नमन करने आज सुबह से ही बड़ी संख्या में तमाम वीआईपी और कई राजनेता पहुंचे हुए थे।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया को नमन करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी भी ग्वालियर पहुंचे और ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत की। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में तमाम वीआईपी और राजनीतिक, सामाजिक, कारोबार जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियां पुष्पांजलि अर्पित करने जय विलास पैलेस पहुंची।

Jitu Patwari reached Jai Vilas Palace for the last darshan of Rajmata Madhavi Raje Scindia

माधवी राजे के निधन पर ग्वालियर ही नहीं पूरा आंचल शोक की इस घड़ी में सिंधिया परिवार के साथ खड़ा नजर आ रहा है। व्यापारी वर्ग ने जहां आज सुबह से बाजार बंद रखे, वहीं इस गमगीन माहौल में समूचा शहर आज थम सा गया है। कोई रानी महल में राजमाता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहा है तो कोई ताल कटोरा रोड और छत्री परिसर में राजमाता को अंतिम विदाई देने के लिए कतार में खड़ा हुआ है। वहीं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश और प्रदेश भर से अनेक VIP ग्वालियर पहुंच रहे हैं।

Jitu Patwari reached Jai Vilas Palace for the last darshan of Rajmata Madhavi Raje Scindia

CM मोहन यादव सहित कई हस्तियां पहुंच रही ग्वालियर

राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रमुख लोग आज दोपहर बाद ग्वालियर पहुंचने लगे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल व तुलसी सिलावट सहित जम्मू कश्मीर बड़ौदा और नेपाल के राज परिवार शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+