कलेक्ट्रेट परिसर में गई, 'टिप टिप बरसा पानी' पर की एक्टिंग, फिर पुलिस ने देख ली रील

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर पर रील बनाना एक युवती को महंगा पड़ गया। टिप-टिप बरसा पानी के गाने पर डांस करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके बाद प्रशासन ने नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है।

दरअसल 'टिप-टिप बरसा पानी के गाने पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। साइबर सेल ने जांच की तो पता लगा कि वीडियो इंस्टाग्राम पर कामिनी पाराशर नाम से बनी आईडी से अपलोड हुआ।

In the Collectorate premises water dripped down

साइबर सेल ने कामिनी पाराशर को ई-मेल के जरिए नोटिस भेजा है। 7 दिन में ऑफिस आकर अपना पक्ष रखने को कहा है।वीडियो को भी हटाने के आदेश दिए हैं। पुलिस के जानकारी अनुसार, अगर कलेक्ट्रेट से शिकायत मिलती है तो युवती पर धारा 188 के तहत एक्शन लिया जा सकता है।

आपको बताते चलें कि शुक्रवार को एक युवती के डांस का वीडियो सामने आया है। युवती बॉलीवुड फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करते दिख रही है। ये वीडियो कलेक्टोरेट कैंपस में शूट किया गया है। वीडियो कब का है और डांस कर रही युवती कौन है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है।

वीडियो में काली साड़ी पहले युवती गाने की धुन पर डांस करते दिख रही है। बैकग्राउंड में कलेक्टोरेट जैसी दिखने वाली बिल्डिंग दिख रही है।

एक मिनिट 8 सैकेंड के वीडियो में एक युवती हिंदी फिल्म के गीत "टिप टिप बरसा पानी" के बोल पर थिरकती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में एक टिकर लगा है। जिस पर शहर के ऐतिहासिक स्थलों के नाम लिखे हैं, फोर्ट, बैजाताल, इटालियन गार्डन और इनके आगे क्रॉस लगा है। इसके बाद टिकर पर लिखा है सीधा कलेक्टोरेट।जानकार इस टिकर के अलग अलग मायने निकाल रहे हैं।

उनका कहना है टिकर का आशय है फोर्ट, बैजाताल और इटालियन गार्डन नहीं अब सीधे कलेक्टोरेट पर डांस कीजिए। कुछ का मानना है इस विडियो के माध्यम से ग्वालियर कलेक्टोरेट को ऐसे वीडियो शूट किए जाने का सबसे उपयुक्त स्थान बताया गया है।

वहीं ग्वालियर के युवा समाजसेवी आकाश बरुआ ने वीडियो देखने के बाद ग्वालियर एसडीएम को एक शिकायती आवेदन सौंपा है। युवती के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+