अग्निपथ के विरोध में ग्वालियर में जमकर बवाल, आगजनी और पथराव

ग्वालियर में अग्निपथ योजना के विरोध में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने किया जमकर बवाल, चोराहे और रेलवे स्टेशन पर की तोड़फोड़ और आगजनी

ग्वालियर, 16 जून। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का विरोध ग्वालियर में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को ग्वालियर के गोला का मंदिर चौराहे पर सैकड़ों युवाओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने इस दौरान न केवल तोड़फोड़ की बल्कि चौराहे पर टायरों में आग भी लगा दी और जमकर हंगामा किया। बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर बी उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। पुलिस को बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Protest: Nawada में BJP MLA Aruna Devi की कार पर हमला | वनइंडिया हिंदी | *News
    protest

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने किया प्रदर्शन
    गोला का मंदिर चौराहे पर टायर जलाकर विरोध जता रहे प्रदर्शनकारी कोई और नहीं बल्कि सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवा हैं जो लंबे समय से सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे थे लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा किए जाने के बाद से यह सभी युवा आक्रोशित हैं और इनका गुस्सा गुरुवार की सुबह गोला का मंदिर चौराहे पर देखने को मिला।
    सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हो गए युवा
    गोला का मंदिर चौराहे पर गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा एकत्रित हो गए। यह देखते ही देखते पूरे चौराहे पर युवाओं की भीड़ जमा हो गई। 200 से ज्यादा युवा यहां चौराहे पर जमा हुए। इसके बाद युवाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। युवाओं में तोड़फोड़ से शुरुआत की और इसके बाद सड़कों पर टायरों को भी आग लगा दी। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

    उपद्रव रोकने पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    चौराहे पर युवाओं ने जमकर उपद्रव करना शुरु कर दिया। युवाओं ने बस समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया। इसके बाद हंगामा कर रहे युवाओं ने पथराव भी शुरु कर दिया। स्थिती धीरे धीरे बिगड़ने लगी। पुलिस ने स्थिती को काबू में करने के लिए बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सड़क पर जमकर बवाल हुआ।

    बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर भी हुआ हंगामा

    उपद्रवी बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरु कर दी। स्टेशन पर जमकर हंगामा किया गया। स्टेशन पर लगी कुर्सियों को तोड़ कर पटरियों पर फेक दिया गया। यहां भी पुलिस को बल प्रयोग करते हुए स्तिथी को नियंत्रित करना पड़ा।
    अग्निपथ योजना नहीं आ रही युवाओं को रास
    केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई अग्निपथ योजना युवाओं को रास नहीं आ रही है। युवाओं का कहना है कि सिर्फ 4 साल की नौकरी करने का क्या फायदा। इतनी मेहनत सिर्फ 4 साल की नौकरी के लिए तो नहीं कर रहे हैं। सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। सरकार को इस बारे में पुनर्विचार करना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+