पहले था युवती का जीजा फिर बन गया पति, ग्वालियर में अजब प्रेम की गजब कहानी

ग्वालियर में एक युवती ने बताया कि उसके जीजा ने उसे गोली मार दी है लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जिसे वह अपना जीजा बता रही थी वह उसका पति निकला

ग्वालियर, 30 अगस्त। ग्वालियर में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है जहां एक युवती का जीजा धीरे-धीरे उसका पति बन गया और इसी पति की गोली से पत्नी घायल हो गई। जिसकी शिकायत पत्नी ने मुरार थाने में भी की। शुरुआत में पत्नी ने गोली मारने वाले शख्स को अपना जीजा बताया था लेकिन पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो मालूम हुआ कि कि जिसे युवती ने जीजा बताया है वह उसका पति है।

2 दिन पहले युवती को गोली मारने की हुई थी घटना

2 दिन पहले युवती को गोली मारने की हुई थी घटना

2 दिन पहले मुरार इलाके में एमपी ऑनलाइन की दुकान पर बैठी हुई एक युवती को गोली मारने की घटना हुई थी। नेहा नाम की इस युवती की कंधे पर गोली लगी थी। गोली लगने से घायल होने के बाद नेहा मुरार थाने पहुंची थी और यहां उसने एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोपी को बताया था अपना जीजा

आरोपी को बताया था अपना जीजा

घायल नेहा ने बताया कि उसके जीजा सुरेंद्र जाटव ने उसे गोली मारी है लेकिन नेहा इसकी वजह पुलिस को नहीं बता पाई थी। इसके बाद नेहा का उपचार किया गया और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र को पकड़ लिया लेकिन पूछताछ में सुरेंद्र जो बताया वह पुलिस के लिए हैरान कर देने वाला था। सुरेंद्र पुलिस को बताया कि नेहा उसकी साली नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। सुरेन्द्र ने बताया कि नेहा उसके ताऊ के बेटे की साली है। इस लिहाज से वह उसका जीजा लगता है।

कोर्ट मे की थी दोनों ने शादी

कोर्ट मे की थी दोनों ने शादी

सुरेंद्र ने बताया कि 2 साल पहले दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी लेकिन इसकी जानकारी नेहा के घरवालों को नहीं है। हालांकि सुरेन्द्र ने यह बात नेहा से छुपाई थी कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके 5 बच्चे भी हैं लेकिन इसकी जानकारी जब नेहा को लगी तो नेहा ने सुरेंद्र से दूरी बना ली थी और नेहा एमपी ऑनलाइन शॉप चलाने वाले कुलदीप के संपर्क में आ गई थी।

कुलदीप को मारने के लिए चलाई थी सुरेंद्र ने गोली

कुलदीप को मारने के लिए चलाई थी सुरेंद्र ने गोली

सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि नेहा का एमपी ऑनलाइन के संचालक कुलदीप के साथ मेलजोल सुरेंद्र को पसंद नहीं था। इसके लिए उसने नेहा को रोका भी था लेकिन नेहा नहीं मानी। इसी बात से नाराज होकर सुरेंद्र अपने दो साथियों के साथ मिल कर दो दिन पहले एमपी ऑनलाइन के संचालक कुलदीप को मारने के लिए पहुंचा। सुरेन्द्र ने गोली चलाई लेकिन गोली नेहा को जा लगी। कुलदीप की किस्मत अच्छी थी कि कुलदीप को गोली नहीं लगी और सुरेंद्र कट्टे से चलाई गई गोली नेहा को ही लग गई हालांकि नेहा की भी जान बच गई। दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले सुरेंद्र के प्रेम जाल में फंसकर नेहा ने सुरेन्द्र को पति बना लिया था लेकिन उसी पति ने नेहा की जिंदगी बर्बाद कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+