'ड्राई फ्रूट्स नहीं पोहा खाऊंगी', पति बनाने से मना किया, बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने जान दे दी

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पोहा बनाकर नहीं खिलाया तो नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, नव विवाहिता ने अपने पति से पोहा बनाकर खिलाने की इच्छा जाहिर की। लेकिन, पति ने उसे रोस्टेट ड्राई फ्रूट्स दे दिए। जिससे दोनों में विवाद हो गया। बाद में महिला ने फांसी लगा ली। महिला का पति आर्मी जवान है।

I will eat Poha instead of dry fruits husband refused to cook wife gave it to me Gwalior News

पूरा मामला मुरार थाना क्षेत्र के एमएस चौराहे का है। यहां रहने वाले बालकिशन जादौन की शादी बीते एक साल पहले कविता नाम की युवती से शादी हुई थी नवविवाहिता कविता ने अपने पति से पोहा खाने की इच्छा जताई और फिर उसे पोहा बनाकर खिलाने के लिए कहा।

लेकिन जब कविता के पति बालकिशन ने पोहा नहीं बनाया। बल्कि उसे ड्राई फ्रूट खाने के लिए दे दिया। जिससे नाराज होकर पति से विवाद कर वहां दूसरे कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वहां कमरे से बाहर नहीं निकली तो पति ने कमरे के अंदर जाकर उसे देखा तो पत्नी कविता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी जिसे देख पति के होश उड़ गए और इस घटना की सूचना उसके परिजन और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को पति ने पूरा वाक्य बताया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक कविता के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी निरंजन शर्मा के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस को पति के द्वारा बताया गया है कि दोनों पति-पत्नी के बीच पोहा न बनने पर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में परिवार के अन्य लोगों के साथ मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+