Gwalior : पति, सास-ससुर ने गहनों के लिए विवाहिता के साथ पार की हैवानियत की सारी हदें
ग्वालियर, 24 अगस्त। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर के गौतम नगर में एक विवाहिता के साथ उसके सास-ससुर व पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। आरोपियों ने विवाहिता की जान लेने की कोशिश की है।

पुलिस ने विवाहिता के पर्चा के आधार पर मामला दर्ज पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पति, सास-ससुर के खिलाफ विवाहिता की हत्या का प्रयास, दहेज के लिए परेशान करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों ने विवाहिता से सोने का कड़ा लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। हैवानियत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सास ससुर ने बहू के हाथ पकड़े और पति ने उसके मुंह में नींद की गोलियां व पानी डालता रहा। इसी दौरान विवाहिता ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर पड़ोसी उनके घर
पहुंचे।
बता दें कि 29 वर्षीय विवाहिता किरण सोलंकी मध्य प्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली है। छह साल पहले किरण की शादी ग्वालियर के थाटीपुर के गौतम नगर निवासी हेमंत सोलंकी के साथ हुई थी। किरण को शादी के बाद से दहेज के लिए तंग परेशान किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications