Gwalior CCTV News: ग्वालियर में हिट एंड रन जैसा केस, मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने कुचला

Gwalior News: ग्वालियर में एक हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है। इसमें पैट्रोल पम्प से पेट्रोल भरवाकर रोड पार कर रहे एक बाइक को तेज गति से आ रही कार रौंदते हुए भाग निकली।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हिट एंड रन की यह पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इसी फुटेज के सहारे कार आरोपी की तलाश में जुटी है कार बरामद कर ली गई है।

Hit and run like accident in Sitholi road, motorcyclist crushed by speeding car, cctv video

बाइक सवार को रौंदकर कार चालक भागा

घटना ग्वालियर से झांसी की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर सिथौली के पास घटित हुई। बताया गया कि मृतक पप्पू खान सिथौली पर स्थित एक पैट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवाने के बाद जब रोड क्रॉस कर रहा था। तभी अचानक तेज गति से आई कार ने उसमे टक्कर मारी और फिर वह और दुगनी गति से कार दौड़ाते हुए भाग निकला। जब अन्य राहगीर दौडक़र गम्भीर रूप से घायल के नजदीक पहुंचे, तब तक उंसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने झांसी रोड थाने को सूचना दी। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उंसकी शिनाख्त पप्पू खान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएएच भिजवाया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

दरअसल, ग्वालियर जिले के झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिथौली रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई है पुलिस ने अर्टिगा कार के चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी कौन है। इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारने वाली अर्टिगा कार को लावारिस हालत में बरामद कर लिया है। इसके चालक की खोजबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+