Gwalior News: व्यापारी से मारपीट कर गोलीं चलाई फिर रकम लूट कर ले गए बदमाश, समर्थकों ने घेरा थाना

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

चुनाव आचार संहिता के बावजूद ग्वालियर शहर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात भी शातिर बदमाशों ने व्यापारी बंधुओ के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी और उनके हाथ से नगदी से भरा थैला छीन ले गए। घटना से नाराज व्यापारी और उनके समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा भी मचाया। इसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना पुरानी छावनी इलाके की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पुरानी छावनी थाना इलाके में हीरा नगर में राजेंद्र और रवि राठौर की दुकान है। मंगलवार की देर रात दोनो भाई दुकान बंद करके अपने घर के लिए निकले थे । उनके हाथ मे एक बैग था जिसमे बिक्री के रुपये रखे हुए थे ।पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जैसे ही वे दुकान बंद करके घर के लिए निकले ही थे कि कुछ बदमाशो ने उन्हें घेरा और मारपीट शुरू कर दी।

Heera Nagar, a businessman was beaten up and shot, the miscreants took away the money

उन्होंने रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की लेकिन हम लोगो ने जब प्रतिरोध किया तो उनमे से एक लड़के ने कमर से कट्टा निकालकर फायर किया। गोलीं चलने के कारण वे लोग बुरी तरह डर गए और बदमाश रुपयों से भरा बैग जिसमे लगभग 25 हजार रुपये थे,लूटकर ले गए । इसके बाद हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिवार वालो को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची ।

देर रात तक थाने पर प्रदर्शन

घटना के बाद दोनो पीड़ित व्यापारी तो थाने पर पहुंचे ही बल्कि उनके परिजन और आसपास के व्यापारियों की भीड़ भी वहां जुट गई। वे लोग उस इलाके में हो रही बेखौफ गुंडागर्दी से नाराज थे । उनका कहना था कि पूरे इलाके में गुंडे दुकानदारों से पैसे ऐंठते है लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही करती ।

पुलिस ने कहा चौथ वसूली के लिए बदमाशों ने की वारदात जल्द करेंगे गिरफ्तार

सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। इलाके में रहने वाला मोनू तोमर पहले भी इन व्यापारियों को धमकाने और चौथ बसूली की कोशिश कर चुका है । उसमे एफआईआर भी दर्ज हुई थी । आशंका है कि इस वारदात के पीछे भी वही हो सकता है। पुलिस उंसकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+