Gwalior News: ट्रैफिक पुलिस के जवान की सरेराह पिटाई, बुलेट सवार युवकों ने फाड़ी वर्दी, video
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बुलेट सवार युवकों को रोकने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ही मार-मारकर घायल कर दिया। आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
जानकारी मुताबिक सोमवार की रात बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने और ट्रिपल सीट होने पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे रोका तो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को पकड़ कर उसके कपड़े फाड़कर मारपीट कर दी।

शहर के अचलेश्वर तिराहा पर सोमवार रात को यातयात थाना कंपू की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जवान अनूप दीक्षित अपने साथियों के साथ मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे और वाहनों की चेकिंग भी कर रहे थे।
Recommended Video
इसी समय वहां से एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक निकले। पहले तो वह ट्रिपल सीट थे और उसके बाद बुलेट का साइलेंसर बुलेट की आवाज निकाल रहा था। जिस पर ट्रैफिक पुलिस के जवान अनूप दीक्षित ने बुलेट सवार को रोका और समझाइश देकर चालान कटवाने के लिए कहा।
इस पर बाइक सवार सोनू जाटव ने गालियां देकर पुलिस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। पुलिस जवानों ने बाइक सवारों को गालियां देने से रोका तो युवक बिगड़ गए। उन्होंने पुलिस जवान की कॉलर पकड़ ली। इसके बाद तो वहां मारपीट शुरू हो गई। तीनों ने मिलकर दोनों जवानों से मारपीट की।
कन्ट्रोल रूम पर हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बुलेट सवार एक युवक भाग गया, लेकिन दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। सोनू जाटव व उसके साथी को पकड़कर कंपू थाना ले गए। कंपू थाना में ट्रैफिक जवान से मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है।
बुलेट सवार हैं हिस्ट्रीशीटर
पकड़े गए बुलेट सवारों में एक जो ललितपुर कॉलोनी निवासी भानू जाटव पुत्र दीपचन्द्र जाटव है। उस पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या के प्रयास व पहले भी पुलिस पर हमला कर चुका है।
इससे पहले भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। दूसरा पकड़ा गया आरोपी सोनू उर्फ कौशलेन्द्र यादव निवासी सिकंदर कंपू है। इसके अलावा रौनक पुत्र सुरेश बाथम निवासी गड़ढा वाला मोहल्ला कंपू है। इस पर छेड़छाड़ सहित 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह अभी फरार है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications