ग्वालियर में मिली नोटों की गड्डियां, क्राइम ब्रांच ने प्रिंटर से नकली नोट छाप रहे गिरोह का किया भंडाफोड़
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को नकली नोटों की गड्डियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जनकगंज के जागृति नगर में किराए से कमरा लेकर 50, 200 और 500 रुपए के नकली नोट प्रिंटर से छाप रहे थे।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 6 महीने से यह नोट छापने का काम कर रहे थे और करीब ₹6 लाख से ज्यादा के नोट बना चुके थे। जिसमें से चार लाख रुपए के करीब नोट वह मार्केट में चला चुके हैं।

फिलहाल पुलिस ने अभी उनके पास से 2 लाख 9450 के नकली नोट बरामद किए। इसके अलावा ₹18000 के आगे बने नोट डाई, कलर, स्कैन, प्रिंटर बटर पेपर भी पुलिस ने जब्त किया है।

आरोपियों पर पहले भी कई मामले हो चुके दर्ज
ग्वालियर पुलिस ने बतया कि दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है। उन पर बाइक चोरी से लेकर धोखाधडी करने तक के केस दर्ज है। पुलिस अभी इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है कि इनका नेटवर्क मध्य प्रदेश के अलावा और कहां-कहां फैला हुआ है।

क्राइम ब्रांच के एएसपी रियाज केएम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोट बनाने का धंधा कर रहे हैं। इसके बाद हमने रैकी की। इसके बाद रविवार देर रात को हमने छापा मारते हुए दोनों आरोपियों को नोट छपते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अब तक अशोकनगर और गुना में नकली नोट खपाएं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंसार अली भिंड के पवई का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी अशोक माहौर भिंड के दंदरौआ मौ का रहने वाला है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ग्वालियर और उसके आसपास के शहरों में यह नकली नोट खपाना चाहते थे।आरोपियों ने ₹2 लाख के नकली नोटों के बंडल श्योपुर जिले में भी भेज दिए थे। आरोपी छोटे दुकानदारों को यह नोट खपाना चाह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications