Gwalior News Video: मनचला रोज करता था पीछा, परेशान होकर महिला ने सरेआम चप्पलों से की पिटाई

Gwalior News Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले एक शख्स को ऐसी पाठ पढ़ाया कि वह अब जीवनभर नहीं भूलेगा। वीडियो ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पर बीती रात एक महिला बाजार से अपने घर जा रही थी। तभी सड़क चलते एक मनचले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

Beaten with slippers Gwalior

कुछ देर तक तो महिला ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद महिला ने लोगों को भी बोला लेकिन कोई भी बीच बचाव करने नहीं आया तो महिला ने स्वयं इस समस्या का समाधान करने के लिए अपनी चप्पल उत्तरी और बीच सड़क सबक सिखाना शुरू कर दिया। साथ ही उसकी शिकायत घरवालों से भी करने की बात कहने लगी। चप्पल पड़ते ही मनचले शख्स का इश्क का भूत तुरंत उतर गया।

चप्पलों से मनचले की पिटाई करती हुई महिला का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है जब महिला युवक की पिटाई कर रही थी तब यह वीडियो किसी राह चलते लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। महिला भी समर्थन करते हुए कह रही थी कि भाई साहब इसका वीडियो जरूर बनाएं। महिला से पिटने के बाद युवक मौके से भाग खड़ा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+