Gwalior News: चोरों ने यमराज को भी नहीं बख्शा, नकदी और म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior News: मध्य प्रदेश की ग्वालियर जिले में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वे भगवान तक को नहीं छोड़ रहे। बीती रात फूलबाग पुलिस चौकी के सामने स्थित प्राचीन यमराज के मंदिर में निशाना बनाते हुए नकदी, लैपटॉप मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए हैं।

चोरो की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

The thieves did not spare even Yamraj Gwalior

मुख्य बात यह है कि कमरे में एक वृद्धा भी सोई हुई थी। वृद्धा को कुछ आहट भी हुई, लेकिन चोर ने सतर्कता से अपनी कारगुजारी को अंजाम दिया और अपने साथी के साथ मौके से दबे पाव निकाल लिया।

बताया गया है कि मंदिर में घुसने के लिए चोरों ने चैनल गेट को लोहे के किसी औजार से तोड़ा है। फिर दो चोर मंदिर के अंदर घुस गए, चोरों ने वहां मंदिर में आरती के लिए लगे म्यूजिक सिस्टम, लैपटॉप, मोबाइल और दान पेटी को तोड़कर उसमे रखी नकदी को समेटा और फरार हो गए।

The thieves did not spare even Yamraj Gwalior

खास बात ये है कि खटपट की आवाज सुनकर मंदिर के हाल में सो रही वृद्धा को कुछ आभास भी हुआ। लेकिन जब उसने अंधेरे में आवाज लगाई तो बदमाश कुछ समय के लिए शांत हो गये। बाद में वृद्धा की आंख लगने पर चोरों ने फिर से अपने साथी के साथ मंदिर से सामान चुरा लिया।

बताते चलें कि मन्दिर के सामने ही कुछ दूरी पर फूलबाग पुलिस चौकी है। जहां 24 घंटे पुलिस का अमला तैनात रहता है। बावजूद इसके चोर अपनी कारगुजारी को अंजाम देकर फरार होने में सफल हो गए।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसमें दोनों बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अब आसपास के इलाकों में आपराधिक वारदातों से वास्ता रखने वाले लोगों से संपर्क कर रही है। उन्हें इन बदमाशों के चेहरे दिखाकर उनकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+