Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है ग्वालियर की रहस्यमयी महिला? वो आधी रात डोर बेल बजाकर रोती और चिल्लाती

Gwalior news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक रहस्यमयी औरत का वीडियो वायरल है। कॉलोनी में रहने वाले लोग इस महिला के वजह से डर के साए में जी रहे हैं। जानकारी मुताबिक चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला रात के अंधेरे में निकलती है।

लोगों के घरों की घंटी बजाती है। अगर दरवाजा नहीं खुलता तो वह रोने लगती है या फिर अलग-अलग आवाजें निकलती है और फिर गायब हो जाती है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई और मामला थाने तक जा पहुंचा है। फिर जांच के बाद पुलिस ने मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Gwalior mysterious woman

पता चला कि महिला ने 8 जून 2024 को ही देर रात दो-तीन घरों के दरवाजे खटखटाए थे। इसके बाद आसपास तरह-तरह की बातें फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। कोई इसे प्रेतात्मा तो कोई किसी चोर गिरोह का सदस्य बता रहा था।

वीडियो बायरल होने के बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने इस गुत्थी को सुलझाने में एक एक खास टीम गठित की थी, जिसने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस महिला को खोज ही लिया, जो भय का कारण बनी हुई थी।

वीडियो में दरवाजा खटखटाते या घंटी बजाते दिख रही महिला आपागंज पुलिस चौकी के पास अपने दोस्त विक्की के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती थी। उसका अपने पति से डाइवोर्स हो चुका है और उसके एक 6 साल की बच्ची भी है। विक्की शाक्य से 8 जून को झगड़ा हो गया और वह उसे छोड़कर कहीं चला गया था। इसके बाद महिला ने विक्की की तलाश मे रोते हुए चंदन नगर के कुछ घरों की घंटी बजाई थी।

डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक जादौन के जानकारी मुताबिक जब उस महिला के दोस्त विक्की शाक्य निवासी घासमंडी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाड़ा पर एक दुकान पर काम करता है। महिला से करीब 6 साल पहले मुलाकात हुई थी, तभी से उसके साथ रहता है और वह दोनों शादी करना चाहते हैं। उसने मुझे तलाशने के लिए कुछ घरों की घंटी बजाई थी। उसके बाद मेरे घर पर आ गई थी। उसका घंटी बजाने को लेकर कोई गलत उद्देश्य नही था। वह मुझे खोज रही थी‌।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+