Gwalior News: चलती कार में नाबालिग रोती रही दरिंदा नोचता रहा, लॉन्ग ड्राइव के बहाने जंगल में ले गया था दोस्त

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक किशोरी छात्र के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास ही रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना महारापुरा थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 14 साल की छात्रा के साथ उसी के दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी मुताबिक किशोरी मूल रूप से भिंड की रहने वाली है। और थाना क्षेत्र में अपने परिजनों के साथ रहती है। किशोरी अपने घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। काफी टाइम तक जब किशोरी अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तत्काल जाकर इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस जांच में कई खुलासे हुए हैं।

Rape in a moving car Gwalior News 1

जब पुलिस किशोरी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देख रही थी। तभी एक कैमरे में किशोरी आती हुई नजर आई। पुलिस ने तत्काल किशोरी से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि पास ही रहने वाले अतीक ने उसे मिलने के लिए डीडी नगर के स्टेच्यू पर मिलने के लिए बुलाया।

जब वह वहां पहुंची तो अतीक फोर व्हीलर लेकर आया और उसे कार में बैठने को कहा। किशोरी ने बताया कि जान पहचान होने के कारण वह कार में बैठ गई थी।

किशोरी ने बताया कि जब वह कार में बैठ गई तो देख कि घर के पास ही रहने वाले अज्जू और इमरान भी आगे की सीट में बैठे हुए हैं। किशोरी को लगा कि सभी लोग बात करके निकल जायेंगे। वह खुद को सेफ महसूस करने लगी। पर बात करते करते उन्होंने कार स्टार्ट की ओर फिर उसे पीर की पहाड़ी पर ले गए। जहां अतीक ने कार में ही उसके साथ रेप की की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जब किशोरी ने रोते हुए अतीक को रोकने की कोशिश की तो अतीक ने उसे धमकी दे डाली। और वह नहीं रुका। जिससे वह डर गई। इस दौरान आरोपी के दोनो दोस्त भी गाड़ी में तो कभी आसपास ही मौजूद रहे।

छात्रा ने रोते हुए बताया कि वह इतनी घबरा गई कि उसे कुछ समझ नहीं आया। उसने जब आरोपियों से घर छोड़ने की बात कही तो उन्होंने उसे घर ले जाने के बजाए सीटी सेंटर इलाके में ले गए। जहां किसी नेहा नामक महिला के यहां उसे रखा। इसके बाद दूसरे दिन उसे छोड़कर निकल गए।

पुलिस ने किशोरी की बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल किशोरी द्वारा बताए गए लोगों के घर पर दबिश दी। आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। वारदात में सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को उसकी कार सहित पकड़ लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+