Gwalior news : दहेज लोभी पति की शर्मनाक करतूत, सोशल मीडिया में डाल दिए पत्नी के अश्लील वीडियो

ग्वालियर में पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाने से पति इतना खफा हुआ कि उसने अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। पुलिस महिला के शिकायत पर अपराध दर्ज कर तलाश कर रही है।

Porn

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बनाता है। फिर उस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देता है। बेखौफ होकर वह इस काम को अंजाम दे रहा है।जब पत्नी को उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से इन अश्लील वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। जिस पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना ग्वालियर के लधेड़ी मछली मंडी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

जानिए पूरा मामला

ग्वालियर मुख्यालय के लधेड़ी मछली मंडी निवासी 25 वर्षीय महिला की शादी बीते 2 वर्ष पहले दतिया निवासी 27 वर्षीय युवक से हुई थी। युवक एक निजी संस्थान में नौकरी करता है। विवाह में महिला के परिजन ने आरोपी को दहेज में मोटरसाइकिल दी थी। विवाह के 6 माह तक सब ठीक-ठाक रहा। लेकिन उसके बाद महिला को उसका पति प्रताड़ित करने लगा।

परेशान महिला ने की शिकायत

परेशान महिला ने की शिकायत

पति मोटरसाइकिल (बुलेट) की जगह कार की डिमांड करने लगा। इसी को लेकर उसने कई बार पत्नी के साथ मारपीट भी की। जिसके कारण महिला ग्वालियर अपने मायके आ गई। यहां पीड़िता थाने में उसने घरेलू हिंसा की शिकायत कर दी। इसी शिकायत को वापस लेने के लिए पति लगातार महिला पर दबाव डाल रहा था।

शिकायत वापस लेने के लिए दबाव

शिकायत वापस लेने के लिए दबाव

आरोपी धमकाता था कि यदि उसने शिकायत वापस नहीं लिया तो वह उसके अश्लील वीडियो फोटो वायरल कर देगा। पर महिला ने शिकायत वापस लेने से साफ मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने पत्नी के साथ बेडरूम के कुछ गंदे वीडियो वायरल कर दिए।

व्हाट्सएप और फेसबुक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

व्हाट्सएप और फेसबुक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल


पीड़िता अपने घर पर कामकाज रही थी कि तभी एक सहेली का कॉल आया कि उसका वीडियो वायरल हो रहा है। पत्नी को पता चलते ही उसने पति का वॉट्सएप स्टेटस चेक किया तो उसके वॉटसएप स्टेटस पर भी बेडरूम के अश्लील वीडियो और फोटो दिखे। इसी बीच रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पता चला कि फेसबुक पर भी यह वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसका पता चलते ही महिला थाने पहुंची और घटना की शिकायत की।

बेडरूम के वीडियो करता था रिकॉर्ड

बेडरूम के वीडियो करता था रिकॉर्ड

महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पति को हर छोटी-छोटी बात पर वीडियो बनाने का शौक है। शादी होने के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने उसके कई वीडियो रिकॉर्ड किए। इनमें कुछ बेडरूम के अश्लील वीडियो भी बनाए थे। उस वक्त वह मना करती थी, लेकिन वह कहता था कि यह वीडियो वह किसी को नहीं दिखाएगा। लेकिन अब पता चला कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही

मामले में ग्वालियर थाना टीआई दीपक यादव ने जानकारी दी कि महिला और पति के बीच विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत महिला पुलिस में कर रखी थी। इसी शिकायत को वापस लेने के लिए आरोपी पत्नी को धमकी दे रहा था और उसके वीडियो वायरल कर दिए। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धमकाने और वीडियो वायरल करने का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+