Gwalior News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम को पूर्व पार्षद ने पीटा, पुलिस कर रही मामले की जांच
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिजली कम्पनी की टीम और भाजपा के पूर्व पार्षद के परिजनों में मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया है।
बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली कम्पनी की टीम और भाजपा के एक पूर्व पार्षद के परिजनों के बीच विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। भाजपा नेता के एक बेटे को गम्भीर चोटें आईं है। इसके बाद मौके पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी।

दरअसल बिजली कम्पनी के विजिलेंस डीई के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने छापामार टीम माधोगंज थाना इलाके के सिंधी कॉलोनी पहुंची और वहां टीम ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सुधीर भदौरिया के घर में लगे मीटर की जांच शुरू की।इसके बाद उनके परिजन भी पहुंच गए जिसके बाद दोनों पक्षो में विवाद शुरू हो गया जो धक्का मुमकी और मारपीट में बदल गया। इसमें दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया जिसमें पूर्व पार्षद के बेटे आकाश भदौरिया एडवोकेट को सिर में गम्भीर चोट आ गयी।
इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने पहुंच गई। गभीर रूप से घायल आकाश को उपचार और मेडिकल कराने अस्पताल भेजा है।
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता के समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए।
पूर्व पार्षद के भाई ने बताया कि बिजली कम्पनी के डी ई ने उनके घर पहुंचकर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए बदतमीजी की हम लोगो ने कहा भी कि आपको कोई शक है तो चैक कर लो लेकिन पहले वे लोग गाली गलौज करते रहे फिर मारपीट पर उतर आए।
उनके हमले में उनका भतीजा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि बिजली कम्पनी के लोग रूटीन चैकिंग पर गए थे जहाँ कॉलोनी में उनका विवाद हो गया है। दोनो पक्षो ने मारपीट का आरोप लगाया। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।और मामले की उचित विवेचना की जाएगी।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications