Gwalior News: पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, हथियारबंद बदमाशों की सारी हरकतें कैमरे में कैद

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में फायरिंग (Firing In Gwalior) की घटना सामने आई है। जहां पार्किंग विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह हथियारबंद अपराधी वहां आते हैं और गोलीबारी करते हैं।

जानकारी अनुसार घर के आगे से गाड़ी निकालने के विवाद पर एक दिन पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद आरोपियों द्वारा आज फायरिंग करते हुए दिनदहाड़े परिवार को धमकाया गया।

Gwalior parking firing

फायरिंग की घटना से जहां दहशत मच गई तो वहीं आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के सीसीटीवी और वीडियो फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने पीडि़त फरियादी की शिकायत पर चार आरोपियों पर हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना खजांची बाबा की दरगाह इलाके की है। यहां रहने वाली रुबीना खान और अली शेर खान के परिवार के बीच में एक रोज पूर्व घर के आगे से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में कहा सुनी और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद दोनों ही पक्ष कंपू थाने पहुंचे थे और पुलिस ने दोनों और की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया था।

लेकिन इस घटना से नाराज अली शेर खान आज अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों को लेकर रुबीना खान के घर पहुंच गया और पहुंचते ही ताबड़ तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। गोली किसी को लगी तो नहीं लेकिन घर में गोलियां लगने के निशान और मौके पर कारतूस भी मिले। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग खड़े हुए। एकाएक हुए घटनाक्रम के बाद दहशत में आया परिवार सीधे घटना के बाद कंपू थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने की यह कार्रवाई: पुलिस ने शेर अली खान और उसके तीन अन्य साथियों सहित कुल चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

इलाके में है दहशत का माहौल: शहर की घनी बस्ती इलाके खजांची बाबा की दरगाह क्षेत्र में हुए झगड़ा और फायरिंग की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जिस तरह आरोपियों ने सीधे सामने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। उस से लोग अभी भी दहशत में हैं।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+