'कितना भी चीखो-चिल्लाओ नहीं करता रहम', पिता की करतूत का वीडियो लेकर पुलिस थाने पहुंची बिटिया
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता की दशहत से परेशान होकर बेटियों ने पुलिस थाने पहुंच कर मदद की गुहार लगाई है। बेटियों ने कहा शिकायत दर्ज करके उसके साथ कार्यवाही करो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। जहां एक पिता अपनी ही बेटियों के साथ मारपीट करता है। पिता के इस मारपीट की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है जल्दी ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में अपनी ही बेटियों के साथ पिता की बेतहाशा मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें पिता अपनी बेटियों पर कहर बरपाता नजर आ रहा है। बेटी ने कहा कि उसके पास पिता के जुल्म के और वीडियो है। लेकिन वह कुछ ही लेकर कंप्लेन करने आई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हर छोटी बात पर मेरे पापा मारते हैं। उन्हें लगता है कि मैं अपनी मम्मा जैसी हूं। जिस पर वो कहर ढा सकते हैं। बेटी ने बताया कि उनका एमपी ऑनलाइन का एक बिजनेस है। उनकी दुकान शहर के हनुमान चौराहे के पास है। मेरे को अपने पिता के साथ नहीं रहना। मुझे अलग होना है। मुझे को मेरी बहन को बस सेफ्टी चाहिए।
मेरे पास बहुत सारे सीसीटीवी फुटेज हैं। लेकिन मैं एविडेंस के लिए एक दो ही लेकर आई हूं। जिसमें पापा मुझे बहुत बुरी तरह से मार रहे हैं। मैं उनसे कह भी रही हूं कि पापा प्यार से बात कर लो। मैं समझ रही हूं आप क्या कह रहे हो। फिर भी मुझे एक घंटे तक मारा।
पिता के मारपीट करने की वजह पर बेटी ने जानकारी दी कि मेरी बहन की कुछ प्रॉब्लम थी उसी को लेकर मारपीट करते हैं। इसके साथ ही उसने बताया कि मेरी दादी कि 2021 मौत हो गई है। तब से पिता का मारना पीटना बहुत बढ़ गया है। उनके हाथ में जो भी चीज आ जाए उसी से मारते हैं। पहले मेरी उंगलियां भी टूट गई थी। मैं बस इसलिए आई हूं कि मुझे और मेरी बहन को उनके साथ नहीं रहना है। कंप्लेन करके आप उनके साथ कुछ भी करो। मुझे उनके संग नहीं रहना है बस।
इस घटना को लेकर एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पिता की मारपीट से पीड़ित एक युवती का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था। इस संबंध में थाना जनकगंज को निर्देशित किया गया। कि मामले में पूरी जांच कर वैधानिक कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications