Gwalior News: परिवार सोता रहा घर हो गया साफ, पड़ोसियों के सामने लाखों रुपए उड़ा ले गया चोर, CCTV में कैद
Gwalior News: ग्वालियर में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें घर वाले घर की ऊपरी मंजिल पर सोते रहे और चोर निचली मंजिल से कमरे में घुसकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर गया।
खास बात यह रही कि चोर आराम से टहलते हुए आया और चोरी के बाद भी पड़ोसियों के सामने घर से निकलकर आराम से निकल गया घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शातिर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती
चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। शातिर चोर सूने मकान से दिन दहाड़े जेवर और नगदी ले उड़े चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें चोर चोरी की वारदात के बाद आराम से घर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
खास बात यह है कि आरोपी जब घर से बाहर निकाल तब घर के बाहर कुछ पड़ोसी भी थे लेकिन जिस अंदाज में आरोपी बाहर निकाला पड़ोसियों ने उसे नजरअंदाज कर दिया और चोर वारदात कर यहां से भागने में सफल रहा।
ढाई लाख रुपए का माल लेकर गया है आरोपी चोर
घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के चेक संतरे इलाके की है। यहां रहने वाली बेबी जैन घर के अन्य सदस्यों के साथ दूसरी मंजिल पर थी तभी दबे पांव उनके घर में घुसा चोर घर के निचली मंजिल पर बने कमरे में रखी आलमारी से सोने चांदी के जेवरात मोबाइल और नगदी लेकर चंपत हो गया चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें वह घर से आराम से निकलते दिखाई दे रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि बच्चे जैन की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications