Gwalior news : प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख प्रेमी ने मारी गोली, खुद को भी किया शूट
ग्वालियर जिले में एक सिरफिरे आशिक की करतूत से इश्क भी शर्मसार हो गया। भितरवार थाना क्षेत्र में एक तरफा-प्यार में एक सिरफिरे ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी सूट कर लिया।

ग्वालियर जिले में प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद युवक ने खुद पर भी गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, युवती के भाई ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने जानकारी दी कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना ग्वालियर के भीतरवार क्षेत्र के ग्राम मोहनगढ़ की है।

लड़की की दूसरी हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार युवती का घर आरोपी के घर के पास है। दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी 2 वर्षा पहले दतिया के रहने वाले युवक सोनू चौहान के साथ हुई थी। लेकिन बाद में उसका डिवोर्स हो गया। इसी 8 दिसंबर को ही लड़की के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी ग्वालियर में रहने वाले लड़के के साथ कर दी। इसके बाद बीते दिन ही में वह मायके आई थी और लड़की के ससुराल वाले ले जाने की लिए आने वाले थे। लड़की की विदाई की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच प्रेमी ने उसे अपने घर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। गोली का आवाज सुनकर लड़की के परिजन पहुंचे ही थे कि दूसरी गोली चल गई। इस बार प्रेमी ने खुद अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चलाई थी।

खुशी का माहौल मातम में बदला
लड़की के परिवार में उसकी दूसरी शादी की वजह से खुशी का माहौल था। लड़की भी दूसरी शादी से खुश थी। इसलिए घर में मेंहदी लगवाने की तैयारी में थी। इतने में प्रेमी ने उसे फोन कर बुलाया और इस घटना को अंजाम दे दिया। इससे एक झटके में पूरा खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने जानकारी दी कि अभी इस घटना में काफी चीजें अनसुलझी हैं। इसलिए साफ तौर पर इस घटना में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।

लड़की के भाई ने बताया पूरा मामला
पुलिस के अनुसार ग्राम मोहनगढ़ में भूपेंद्र जाट और बालमुकुंद चौहान का आमने सामने घर बने हुए है। लड़की के भाई हरिओम ने जानकारी दी कि शनिवार की दोपहर उसकी बहन मालती अपने घर में विदाई की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान भूपेंद्र जाट के बेटे पवन ने फोन कर उसे बुलाया। जैसे ही मालती उसके घर गई। आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली चलने का शोर सुनकर सभी लोग भाग कर पहुंचे तो देखा कि आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है।

घटनास्थल से बरामद हुई चीजें
घटना को गंभीरता से देखते हुए भीतरबार एसडीओपी अभिनव बारंगे और थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा अपने पुलिस टीम के साथ मोहनगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए घटना स्थल से एक अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसडीओपी अभिनव वारंगे ने जानकारी दी कि जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो लड़की मृत अवस्था में मिली, वहीं युवक बेहोश था। उसे जिसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस वारदात का कारण साफ नहीं हो सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications