Gwalior News: भू-माफियाओं के अवैध कब्जे पर चला मोहन यादव का बुलडोजर, खाली कराई 10 करोड़ की सरकारी जमीन

Gwalior News: मध्य प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव का भी बुलडोजर चलने लगा है। भू माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान फिर शुरू कर दिया गया है।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भू माफिया के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है और करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि से प्रशासनिक टीम द्वारा बेजा अतिक्रमण हटाया गया है।

मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 10 करोड़ से ऊपर की है। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय सिंह के निर्देश पर एसडीएम के साथ मौके पर पहुंचे लाव लश्कर द्वारा यह कार्रवाई की गई।

Gwalior News:

सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिले में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस मुहिम में कोई ढ़िलाई न हो अन्यथा संबंधित राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इस विशेष मुहिम के तहत आज लश्कर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत गोसपुरा क्षेत्र में स्थित लगभग 10 करोड़ रूपए बाजार मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

तीन बीघा जमीन पर किया गया था अतिक्रमण

एसडीएम लश्कर नरेशचंद गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 15 के अंतर्गत दरबान लाइन के समीप ग्राम गणेशपुरा के सर्वे क्रमांक 396 में लगभग तीन बीघा सरकारी जमीन से राजस्व विभाग व नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इस जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को टीम ने मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया है।

अतिक्रमण हटाने के लिये गई टीम में नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह नगर निगम के सहायक सिटी प्लानर प्रदीप जादौन, भवन अधिकारी यशवंत भेकले व राजस्व निरीक्षक रवि करहिया सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, संबंधित पटवारी व पुलिस बल शामिल था।

रमौआ में भी लगभग 0.523 हैक्टेयर सरकारी जमीन को किया सुरक्षित

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी झाँसी रोड़ विनोद सिंह ने बताया कि रमौआ क्षेत्र में स्थित सर्वे नं.150 की लगभग 0.523 हैक्टेयर बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुरक्षित किया गया है। राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर इस जमीन के चारों ओर फोकलेन मशीन से गड्ढे खोदकर चारों ओर सीमा बना दी गई है। यह कार्रवाई करने गई टीम में तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान सहित राजस्व विभाग के अन्य मैदानी कर्मचारी शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा‌ भूमाफियाओं के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम से हड़कंप मच गया है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+