Gwalior News: एक युवक ने दो लड़कियों से की शादी, फिर निकाल दिया घर से बाहर दोनों पहुंच गई SP ऑफिस

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दो लड़कियों से शादी कर ली और उसके बाद दोनों ही पत्नियों को घर से बाहर निकाल दिया। आखिर में दोनों पत्नियों ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी।

एसपी ऑफिस में मंगलवार को पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए जब एक साथ दो युवतियां अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची। दरअसल उत्तरांचल की रहने वाली निशा राठौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने पति उपदेश राठौर के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की है।

walior News one husband has two wives

निशा ने बताया कि 5 मार्च 2019 को ग्वालियर निवासी उपदेश राठौर से पारिवारिक रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। 2021 में उनका एक बेटा भी हुआ लेकिन कोविड काल में पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और फिर एक दिन उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उपदेश ने कोर्ट में निशा के खिलाफ तलाक का केस फाइल कर दिया।

निशा ने इसको लेकर पुलिस से शिकायत की और पारिवारिक न्यायालय में मेंटेनेंस के लिए केस भी लगाया है। जिसमे कोर्ट ने 6 हज़ार रुपए मासिक गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए थे। इसी बीच उपदेश ने बिना तलाक लिए गुपचुप तरीके से ग्वालियर निवासी प्रियंका राठौर से एक मई 2023 शादी रचा ली। निशा 9 जून को जब उपदेश के घर पहुंची तो उसे उपदेश की दूसरी शादी होने की जानकारी मिली। लिहाज़ा वो अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने SP के पास पहुंची।

उधर दूसरी पत्नी प्रियंका राठौर ने भी पुलिस से अपने पति उपदेश की शिकायत की है। प्रियंका ने बताया कि बहुरापुर निवासी उपदेश के साथ उसकी शादी एक में 2023 को पारिवारिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। लेकिन 20 नवंबर को पति उपदेश और ससुराल वालों ने उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट की और इसके बाद उसे घर से बेदखल कर दिया था।

घटना से आहत होने के बाद प्रियंका ने अपने परिवार के साथ थाने में शिकायत की थी, इसके बाद फरवरी महीने में पति उपदेश और उसके परिवार वालों ने प्रियंका को समझा बूझकर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन मई महीने में प्रियंका को दहेज के लिए मारपीट करते हुए एक बार फिर से घर से बाहर निकाल दिया,करीब ढाई महीने पहले प्रियंका को जनाकरी मिली कि उसके पति उपदेश पहले से शादी शुदा है। प्रियंका अपने साथ हुई प्रताड़ना और धोखाधड़ी की शिकायत लेकर थाने पहुंची, शिकायत की लेकिन पुलिस वालों ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।

आज मंगलवार को जब दूसरी पत्नी प्रियंका अपने पति उपदेश की शिकायत लेकर ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंची तो वहां उसकी मुलाकात उपदेश की पहली पत्नी निशा राठौर से हो गई, निशा भी पति उपदेश की शिकायत करने इसकी ऑफिस आई थी दोनों पत्नियों ने एक साथ पुलिस अधिकारियों से अपने पति पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर जल्द ही कानून अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/ मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+