Gwalior News: ग्वालियर में 3 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर बैग में भरकर फेंका बच्चे का शव

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तीन साल के मासूम को ऐसी दर्दनाक मौत दी गई कि देखने वालों की रूम कब गई है।

दरअसल भादोपुर के ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग से काले रंग का बैग मिला है। बैग से अजीब सी बदबू आ रही थी। आसपास से गुजरने वालों को थोड़ा शक हुआ तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैग खोला तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। बैंग के अंदर मासूम का शव था।

gwalior news dead body in school bag

बच्चा डायपर में था और उसके हाथ पैर रस्सी से बांधे हुए थे। उसकी उम्र 3 साल के आसपास थी और सिर पर चोट भी थी। पुलिस जांच कर रही है।

आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है और लापता बच्चों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। बच्चे ने नीले रंग की टीशर्ट और लाल रंग के शॉर्ट्स पहने हुए थे। पुलिस को शक है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई है और फिर उसके शव को बाहदोपुर में फेंक दिया गया।

पुलिस मामले से जुड़ी हर-छोटी से छोटी जानकारी का पता करने में जुटी हुई है। काला बैग वहां किसने और कैसे फेंका, इसका पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

इसके अलावा पुलिस ने बच्चे की पहचान भी सार्वजनिक कर दी है ताकी कोई बच्चे को पहचान सके। इसके अलावा पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकी कहीं से कोई सुराग मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+