ग्वालियर : आधी रात को छत ढहने से पूरा परिवार मलबे में दबा, मां-बेटी की मौत
ग्वालियर, 27 जनवरी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छत ढहने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसा हुआ तब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। हादसे में मृतका की दूसरी बेटी व बेटा घायल हो गया। जानकारी के ग्वालियर में पुरानी छावनी के कृष्णा नगर पहाड़ी इलाके में बीती रात ट्रक चालक राकेश शाक्य का परिवार अपने घर में सो रहा था। अचानक एक आवाज आई और घर की छत ढह गई।

आस-पास के लोगों ने मलबे में लोगों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मां ऊषा शाक्य बेटी 21 वर्षीय बीए छात्रा बेटी राधा को मृत घोषित कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटी बेटी रिद्धिमा (13), बड़ा बेटा आनंद (22) छोटा बेटा सचिन (18) और मामा संजय घायल हुए हैं।
बता दें कि बुधवार रात को करीब 11 बजे तक खाना खाकर पूरा परिवार घर के आगे वाले कमरे में सो गया। तड़के 3 से 4 बजे के बीच पूरी छत ढह गई। पटि्टयों की छत गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने रेस्क्यू के लिए पुलिस और दमकल दस्ते को भी सूचना दी।
मृतका के भाई सचिन ने बताया कि जब उसने राधा काे बाहर निकाला तो वह जिंदा थी। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया। एम्बुलेंस वाले करीब आधा घंटा देरी से आए तब तक मेरी बहन की सांसें थम गईं। मां को भी हम नहीं बचा सके।












Click it and Unblock the Notifications