एक ही परिवार के 27 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, 17 माह की बच्ची से लेकर 105 साल के बुजुर्ग तक हुए संक्रमित
ग्वालियर, 15 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। कई परिवारों के सारे सदस्य कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार विकास खंड के गांव भेला खुर्द में एक ही परिवार के 27 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। इनमें 17 माह की बच्ची से लेकर 105 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं।

बिरला अस्पताल में भर्ती करवाया गया
बता दें ग्वालियर जिले की स्यावरी ग्राम पंचायत के गांव भेला खुर्द के सोनेराम की तबीयत पिछले कई दिन से खराब चल रही थी। उन्हें मंगलवार को बिरला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच के दौरान वे कोरोना पॉजिटिव निकले।

चिकित्सा विभाग की टीम सोनेराम के गांव पहुंची
इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम सोनेराम के गांव पहुंची और उनके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए, जिनमें परिवार के 27 कोरोना संक्रमित पाए गए। एक साथ एक ही परिवार के इनते लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने पर चिकित्सा विभाग के भी हाथ पांव फूल गए। सूचना पाकर एसडीएम पुष्पा पुषाम भी गांव पहुंचीं।

SDM ने संक्रमित मरीजों के हाल भी जाने
एसडीएम पुष्पा पुषाम ने पूरे गांव को सील करवा दिया। संक्रमित मरीजों के हाल भी जाने। उनके घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगवा दी। तीन मरीजों का घर गांव में होने से उनको भी खेतों में बने हुए अलग घर में आइसोलेट कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
