Gwalior news: सड़क पर खड़े टैंकर से टकराई बाइक, फिर फट गया पेट्रोल टैंक, हादसे में जिंदा जलने से किशोर की मौत
Gwalior Bike collides: एमपी के ग्वालियर में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ। अपने पिता को लेने बाइक से जा रहे किशोर की गाड़ी एक टैंकर से टकरा गई। घटना के दौरान बाइक के पेट्रोल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। इस भयंकर घटना में बाइक सवार किशोर जिंदा जल गया और उसकी मौत गई।
हादसा चितौरा रोड स्थित ग्राम बिल्हेटी के पुल के पास हुआ। बताया गया कि मृतक बिजौली स्थित ककरारी गांव में रहने वाला था। विकास गुर्जर दसवीं का छात्र था। उसके पिता किसी काम से ग्वालियर आए थे। उसके पिता मुरार में थे।

पिता ने विकास को फोन किया और मुरार से ले जाने के लिए कहा। वह अपने पिता को लेने के लिए बाइक से घर से निकला। वह जैसे ही चितौरा रोड स्थित ग्राम बिल्हेटी के पुल के पास पहुंचा तो मोड़ पर ट्रैक्टर रखा हुआ था। ट्रैक्टर के पीछे टैंकर लगा हुआ था।
बाइक अनियंत्रित हो गई और अंधेरा होने की वजह से बाइक टैंकर से टकरा गई। टैंकर से बाइक टकराते ही छात्र गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बाइक का पेट्रोल टैंक भी फट गया फिर आग लग गई। छात्र की जिंदा जलने से मौत हो गई। यहां से कुछ देर बाद लोग गुजरे, इन लोगों की नजर पड़ी। तब पुलिस को सूचना दी गई लेकिन छात्र की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
जहां टेंकर खड़ा था वहां था अँधेरा
जिस टैंकर से बाइक टकराई, वह सड़क पर खड़ा था। यहां सड़क पर अंधेरा था। टैंकर में न नंबर था न ही रिफ्लेक्टर लगा था, जिससे टैंकर दूर से नजर आ सके। रात को जब विकास अपनी बाइक से गुजरा तो टैंकर नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। सत्यभान के घर का चिराग बुझ गया। इस हादसे के बाद पूरा परिवार बेसुध हो गया।












Click it and Unblock the Notifications