Guna news : कक्षा एक के बच्चे की प्रतिभा से हैरान रह गए कलेक्टर, एक सांस में सुना दिया 100 तक गिनती
गुना जिले के एक प्राथमिक स्कूल के बच्चे ने एक सांस में ही 100 तक गिनती सुना दीं। कलेक्टर के सामने कक्षा 1 के छात्र ने बिना रुके हिंदी में गिनती सुनाई।

गुना जिले के राघोगढ़ क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के छात्र ने एक सांस में ही 1 से लेकर 100 तक का गिनती सुना दीया। कलेक्टर के सामने कक्षा एक के बच्चे ने बिना रुके हिंदी का गिनती सुनाई। इस दौरान कलेक्टर ने उसकी तारीफ करते हुए उपहार दिया। कलेक्टर ने उपहार स्वरूप उसे एक पेन भी गिफ्ट किया।

कलेक्टर फ्रेंक नोबल एवं राघौगढ़ विकास खण्ड के भ्रमण पर पहुंचे थीम इस दौरान उन्होंने शासकीय माध्यमिक स्कूल सनोतिया आउर प्राथमिक स्कूल चंदन खिरिया का औचक निरीक्षण किया।
चंदन खिरिया के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे। तभी कक्षा 1 के छात्र से कलेक्टर ने गिनती सुनने के लिए बोले। विद्यार्थी राजवीर नट ने फटाफट गिनती सुनाना प्रारंभ कर दिया। उसने एक ही सांस में एक से लेकर 100 तक हिंदी में गिनती सुना डाली। कलेक्टर भी खड़े होकर पूरी गिनती सुनते रहे। इसके बाद सभी ने ताली बजाकर बच्चे को उत्साहित किया। कलेक्टर ने भी उसे उपहार स्वरूप एक पेन गिफ्ट किया।
इसके बाद कलेक्टर ने भुलायं गांव के ग्राम सनोतिया में शासकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के मध्यान्ह भोजन में संलग्न प्रियंका स्वसहायता समूह द्वारा छात्रों को मेनू अनुसार मिड डे मील प्रदाय किया जा रहा है। मिड डे मील मीनू अनुसार भोजन वितरण एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित आंगनवाडी भवन को महिला बाल विकास विभाग को हेंडऑवर करने के लिए एजेन्सी को निर्देशित किया।












Click it and Unblock the Notifications