क्या सिंधिया को गुना से मौका देगी बीजेपी? महाराज को हराने वाले सांसद केपी यादव का पोस्ट वायरल

Guna Loksabha Seat 2024: लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट और उम्मीदवारों की चर्चा के बीच गुना-शिवपुरी सांसद डॉक्टर केपी यादव ने सोशल मीडिया में लिखकर राजनैतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने 'X' कर गुना की जनता का आभार माना है। उन्होंने जनता द्वारा दिये समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।

Guna Scindia MP KP Yadav

उन्होंने 'X' में लिखा, 'गुना की जनता को मेरा आभार! गुना में हमने साथ मिलकर जन सेवा, स्वास्थ्य और समृद्धि के क्षेत्र में काम किया है, और आपकी मदद के बिना यह सब संभव नहीं था। आप सभी का साथ होने से गुना ने दिखाया कि कैसे हम एक समृद्धि और विकास की ऊँचाइयों को छू सकते हैं। आप सभी के साथ मिलकर यह सफलता हुई है और मैं उम्मीद करता हूँ कि हम आगे भी साथ मिलकर गुना को और भी सुंदर और मजबूत बनाएंगे।

बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने बड़ा उलटफेर करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हराया था। हालांकि, चुनाव हारने के बाद 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। कमलनाथ सरकार गिराने के बदले में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्री भी बनाया। तभी से केपी यादव असहज महसूस करने लगे थे।

कई मौकों पर केपी यादव की सिंधिया के विरोध में बयान भी दिया है। वह लगातार प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने सिंधिया गुर्गों पर हमले के आरोप लगाए थे। बहरहाल, लोकसभा चुनाव एक बार फिर सिर पर है और भाजपा सिंधिया या केपी यादव गुना से किसे मैदान में उतारेगी इसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+