Sonu Lal Goswami : रिटायरमेंट पर फौजी का ग्रैंड वेलकम, रेलवे स्टेशन से हाथी पर बैठाकर घर लाई पत्नी
ग्वालियर, 14 मार्च। हिंदुस्तान की सरहदों की वर्षों तक रक्षा करने के बाद जब कोई फौजी रिटायर होकर घर आता है तो वह दिन उसके लिए सबसे यादगार होता है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गांव आजनोद निवासी फौजी सोनू लाल गोस्वामी के साथ हुआ।

स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए
भारतीय सेना में हवलदार पर से रिटायर होकर लौटे तो पूरे गांव ने इनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। रेलवे स्टेशन से लेकर घर तक इनका जोरदार स्वागत किया गया। वर्तमान में इनका परिवार ग्वालियर में रह रहा है।

पत्नी ने ग्रैंड वेलकम किया
दरअसल, सोनू लाल गोस्वामी रिटायर होकर ग्वालियर आए तब पत्नी ने ग्रांड वेलकम किया। पत्नी रेलवे स्टेशन से 8 किलोमीटर दूर गुढ़ा में स्थित घर तक उन्हें हाथी पर बैठाकर ले गई। इस जुलूस में बैंड-बाजे और बग्घी भी शामिल थे। फौजी ने भी पत्नी के इस सरप्राइज को हाथी पर खड़े होकर सैल्यूट किया।

18 साल तक देशसेवा की नौकरी
बता दें कि सोनू लाल गोस्वामी और लहार स्थित गणेशपुरा निवासी आरती की शादी हुई। इनके तीन बच्चे रोहित (11), मोहित (8) और परी (1) हैं। 28 फरवरी को 18 साल तक देशसेवा की नौकरी करने के बाद सोनू लाल गोस्वामी हवलदार पद से रिटायर हुए। 2 मार्च को वे ग्वालियर लौटे।

18 साल बाद सेना से रिटायर्ड
पत्नी आरती के मुताबिक जब उनके पति 18 साल बाद सेना से रिटायर्ड हुए तो ये दिन उनकी ज़िन्दगी का सबसे कीमती दिन था। उस दिन उनकी अगली जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त से कम नहीं था। इसे यादगार बनाने के लिए पति का राजा-महाराजा की तरह स्वागत किया।

ओरछा से हाथी का इंतजाम किया
आरती ने बताया कि पति के जोरदार स्वागत का प्लान अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था। इसके बाद उनके भाई ने ओरछा से हाथी का इंतजाम किया।

पति को हाथी पर बैठाकर घर लाई हूं
हाथी लाने में कितना खर्च हुआ, यह उन्होंने बताने से मना कर दिया है। 14 साल पहले मेरे पति घोड़े पर बैठकर मुझे दुल्हन के रूप में लेने आए थे, आज जब वे देश सेवा कर लौट रहे थे, तो मैं पति को हाथी पर बैठाकर घर लाई हूं।

8 किलोमीटर तक ये जुलूस चलता रहा
आरती ने फौजी वर्दी में आए पति सोनू को हाथी पर बैठाया और उसके बाद पति के जुलूस को लेकर घर रवाना हुई। लगभग 8 किलोमीटर तक ये जुलूस चलता रहा। रास्ते मे फौजी उन्होंने हाथी पर खड़े होकर सैल्यूट भी किया।
सोनू का कहना था कि उसकी जिंदगी में फौज में भर्ती होना, आरती से शादी, दो बच्चे होना जितने आनंद के पल थे, उतनी ही खुशियों भरा उसका ये रिटायरमेंट पर स्वागत है।












Click it and Unblock the Notifications