ग्वालियर में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
ग्वालियर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए
ग्वालियर, 10 जुलाई। कोई भगवान की भक्ति भरे भजन गा रहा था तो कोई श्रद्धा में डूबा भक्ति में झूम रहा था। पूरी सड़क पर भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर झाड़ू लगा रहे थे। यह पूरा नजारा भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का था जो रविवार को ग्वालियर में अचलेश्वर रोड पर निकाली गई।

इस्कॉन द्वारा आयोजित की गई थी रथ यात्रा
अंतरराष्ट्रीय कृष्णाभावनामृत (इस्कॉन) द्वारा ग्वालियर में भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा महा महोत्सव मनाया गया। यह रथयात्रा अचलेश्वर रोड पर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन से शुरू हुई। इससे पहले विशेष पूजा-अर्चना भी की गई और पूजा करने के बाद ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई।

शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। अचलेश्वर रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन से शुरू होकर यह रथयात्रा इंदरगंज होते हुए दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, दौलत गंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, नई सड़क, हनुमान चौराहा, जनक गंज, ओल्ड हाई कोर्ट, दौलतगंज और छत्री मंडी पर जाकर समाप्त हो गई।

विदेशी भक्त भी हुए थे शामिल
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में विदेशी भक्त भी शामिल हुए। यहां बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के साथ चलते हुए नजर आए और भगवान की भक्ति में झूमते हुए भी नजर आए। विशेष भजन मंडली द्वारा भगवान के भजन भी रथ यात्रा के दौरान गाए गए।

रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर के जिन प्रमुख मार्गों से होकर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुजरी वहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी रहे मौजूद
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेलवलकर भी भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा में मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रथयात्रा के दौरान भगवान के रथ के आगे आगे चलकर अपने हाथों से झाड़ू भी लगाई।












Click it and Unblock the Notifications