Gwalior News: गोविंद सिंह ने भाजपा के भाई-भतीजावाद के आरोपों को नकारा, कहा- MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार
MP Congress News: मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कांग्रेस की सूची में भाई भतीजाबाद के आरोप लगाए जाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकप्रियता के आधार पर टिकट वितरण किया जाता है और जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है वह अपनी योग्यता के आधार पर टिकट पाने में सफल रहे हैं।
प्रदेश के सभी निवासियों को नवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज 144 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की है और इस सूची में प्रत्याशी की लोकप्रियता और कामों का पूरा ध्यान रखा गया है जो प्रत्याशी बचे हैं उनकी लिस्ट 20 तारीख से पहले फाइनल कर दी जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा भाजपा की नकल नहीं करेगी कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय मंत्री सांसदों और कद्दावर नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारे जाने पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने एक-एक कार्यकर्ता पर विश्वास है और बाहरी नेताओं को हम नहीं उतरेंगे जो नेता केंद्र में और क्षेत्र से बाहर रहकर काम कर रहे हैं वे क्षेत्र की सेवा कैसे करेंगे वास्तव में भारतीय जनता पार्टी के पास नेताओं का टोटा है उम्मीदवार उनके पास नहीं है इसलिए केंद्रीय नेताओं को मैदान में उतार कर शिवराज सिंह चौहान अपनी वैतरणी पार करना चाहते हैं लेकिन उनकी नाव में कई छिद्र हो चुके हैं और वह डूबने वाली है बचने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस पार्टी की आंधी चल रही है जो असंतुष्ट नेता जाना चाहते हैं जा सकते हैं लेकिन पार्टी विधानसभा चुनाव में इतिहास रचेगी।
भाजपा नेताओं द्वारा टिकट वितरण में कांग्रेस पर भाई भतीजा वाद के आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि कोई प्रत्याशी किसी का रिश्तेदार है लेकिन अगर वह क्षेत्र में सक्रियता से काम कर रहा है तो पार्टी उसके लिए स्वतंत्र है उसकी लोकप्रियता और कार्य करने की क्षमता के आधार पर उसको टिकट दिया गया है जो भारतीय जनता पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं मुझे तो लग रहा है उनको ही टिकट नहीं मिला है इसलिए लेकिन जो क्षेत्र में काम कर रहा है उसे उसकी योग्यता के आधार पर पार्टी के टिकट दिया है। हमारे यहां कोई भेदभाव नहीं है और मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी का मध्य प्रदेश में इस बार सफाया होगा। क्योंकि मध्य प्रदेश में महिला अपराध सबसे अधिक हुए भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा शिवराज सिंह चौहान किसानों की मदद नहीं कर पाए, व्यापारी वर्ग मजदूर वर्ग युवा इस सरकार से खुश नहीं है और वह कांग्रेस पार्टी का पूरा सहयोग करेंगे और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी. मध्य प्रदेश में और चंबल अंचल में कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक सीटें हासिल करेगी।
संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली
ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications