Wildlife Good News: ग्वालियर चिड़ियाघर से खुशखबरी, बाघिन दुर्गा के हुए तीन शावक, दो पीले-एक सफेद
Gandhi Zoological Parkgave birth to a white cub,
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गांधी प्राणी उद्यान में एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। बाघिन दुर्गा ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। इससे चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।
अब 20 दिन तक नन्हें टाइगर आइसोलेशन में रहेंगे। बता दें चिड़ियाघर मे मौजूद टाइगर ' सुल्तान' और बाघिन 'दुर्गा' से इनका जन्म हुआ है। दुर्गा से जन्म लेने वाले शावकों में से दो शावक पीले और एक सफेद रंग का है।

चिड़ियाघर के प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि बाघिन और उसके शावकों की देखभाल के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। उसी के अनुसार बाघिन के लिए उचित आहार की भी व्यवस्था की गई है। सुबह उसे सूप दिया जाएगा। तो दिन में चिकन, दूध और भैंस का मांस दिया जाएगा।
चिड़ियाघर प्रभारी के अनुसार, 'शावकों का जन्म शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को हुआ है। आमतौर पर 1 शावक और दूसरे शावक के जन्म के बीच कुछ समय लगता है। कभी-कभी 2 घंटे का अंतराल भी होता है। तीनों शावकों का जन्म शनिवार को सुबह सात बजे तक हो गया था।
उन्होंने बताया कि 'ये तीनों शावक बाघ सुल्तान और बाघिन दुर्गा के बच्चे हैं। सुल्तान और दुर्गा दोनों का जन्म भी यहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले के गांधी प्राणी उद्यान में बाघों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है।
बता दें कि ग्वालियर जू की स्थापना 1922 में माधव राव सिंधिया के शाही परिवार द्वारा की गई थी। गांधी चिड़ियाघर वास्तव में फूल बाग के नाम से जाने जाने वाले एक बड़े बगीचे का एक हिस्सा है। इसमें जानवरों की कई दुर्लभ प्रजातियां मौजूद हैं। जिनमें सफेद बाघ जैसी दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियां भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications