बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए गर्लफ्रेंड बन गई फर्जी BSF अफसर, 7 फेरों से पहले पहुंची जेल

ग्वालियर, 3 मार्च। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्यार में हद से गुजर जाने का मामला सामने आया है। एक युवक से बेपनाह मोहब्बत करने वाली युवती को जेल की हवा तक खानी पड़ी है। जब युवती की हकीकत सबने सामने आई तो हर कोई चौंक गया।

महाराष्ट्र की रहने वाली है युवती

महाराष्ट्र की रहने वाली है युवती

हुआ यूं कि 22 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी सनमति क्षिप्रे को ग्वालियर के एक बैंककर्मी से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर लड़के के घरवालों को सरकारी नौकरी वाली बहू चाहिए थी। ऐसे में सनमति ने BSF अकादमी टेकनपुर (ग्वालियर) में असिस्टेंट कमांडेंट के फेक जॉइनिंग लेटर बनाया, मगर वह पकड़ी गई। पुलिस पूछताछत में उसने बताया कि वह अपना सच्चा प्यार पाना चाहती थी। सरकारी नौकरी नहीं होने की वजह से एक फेक जॉइनिंग लेटर बनाया और सोचा कि शादी हो जाएगी तब सबको सच बता दूंगी।

 ट्रेनिंग लेने ही पहुंच गई

ट्रेनिंग लेने ही पहुंच गई

दरअसल, कोलापुर (महाराष्ट्र) की सनमति क्षिप्रे 21 फरवरी को BSF अकादमी टेकनपुर (ग्वालियर) में लेटर लेकर असिस्टेंट कमांडेंट की ट्रेनिंग लेने पहुंची थी। वहां अपना जॉइनिंग लेटर दिया तो ट्रेनिंग ऑफिसर अपनी सीट से उठ खड़े हुए। उस लेटर पर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल BSF डीके उपाध्याय के सिग्नेचर थे जबकि वे साल 2012 में ही रिटायर्ड हो चुके थे।

बीस हजार रुपए में बनवाया फेक लेटर

बीस हजार रुपए में बनवाया फेक लेटर

इस पर BSF ऑफिसर ने पुलिस बुला ली। लड़की ने पुलिस को बताया कि कोलापुर में एक व्यक्ति ने उससे ढाई तोला सोना और 20 हजार रुपए लेकर जॉइनिंग लेटर दिया है। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस लड़की को लेकर कोलापुर पहुंची। वहां वह लेटर देने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उससे फिर सख्ती पूछताछ हुई। उसने बताया कि यह लेटर उसने खुद बनाया है।

सिलेक्शन लिस्ट इंटरनेट से निकाली

सिलेक्शन लिस्ट इंटरनेट से निकाली

सनमति ने BSF से जारी हुई सिलेक्शन लिस्ट को इंटरनेट से निकाला। इसे एडिट कर अपना नाम जोड़ लिया। इसके बाद इंटरनेट से ही जॉइनिंग लेटर कॉपी किया और एडिट सॉफ्टवेयर में यह फाइल सेव कर खुद का नाम और फोटो लगा दी। उसका प्लान था कि शादी होने के बाद वह नौकरी नहीं जाने की बात कहकर लेटर फाड़ देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+