Gwalior News: फिरोज खान करवा रहा श्रीमद् भागवत कथा, हनुमान भक्त है ग्वालियर का यह मुस्लिम परिवार
Shrimad Bhagwat Katha By Muslim Family: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से साम्प्रदायिक सौहार्द की नई मिसाल सामने आयी है। भितरवार नगर परिषद में एक मुस्लिम परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अयोजन करवा रहे हैं।
कथा 03 अक्टूबर से आरंभ हुई है और 11अक्टूबर को पूर्ण आहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का समापन होगा।

समुस्लिम परिवार के मुख्या फिरोफ खान ने बताया कि मेरे स्वप्नन में हनुमान जी महराज दिखे में और मेरे पिता जी जन्म से ही सनातन धर्म को मानते हैं और हनुमान जी महाराज की कृपा से पिछली वर्ष अच्छी फसल हुई थी।
जिस पर से मेने हनुमान जी महाराज का मन्दिर का जीर्णुधार कराया और अब उन्हीं की कृपा से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ करा रहा हूं, एक सप्ताह से में और मेरा परिवार श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान कर रहे हैं। मेरे इस धर्म के कार्य में मेरे हिन्दू भाई भी मेरा कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ इस धर्म की पुनीत कार्य में मेरे साथ सह परिवार अपना सहयोग कर रहे हैं।
एक मुस्लिम द्वारा श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ कराने की चर्चा क्षेत्र में चारों बनी हुई है। कथा में आज सुदामा चरित के साथ भगवन श्री कृष्ण के भिन्न लीलाओं का वर्णन कथा वाचक पंडित श्याम सुन्दर परासर जी के मुखरबिंद से श्रद्धालुओ ने सुनी और अपने पुण्य जागृत किए।
बता दें कल पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का अयोजन भी मुस्लिम परिवार द्वारा किया जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के जनमानस पहुंचने की बात कही जा रही है।

आपने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होना तो कई जगह देखा होगा, लेकिन श्रीमद भागवत कथा करने वाले भी हिन्दू होगे लेकिन इस बार एक मुस्लिम परिवार श्री मद भगवत कथा ज्ञान यज्ञ करवा रहा है और यह अपने आप में एक अनोखा चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें भितरवार नगर परिषद के वार्ड न 15 के निवासी फिरोज खान के द्वारा 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं, श्रीमद भागवत कथा का वचन विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर शास्त्री के मुखबिंद से की जा रही है।
भितरवार नगर संगीतमय भगवत कथा से भक्ति के रंग में डूबा हुआ है तो वहीं गंगा जमुना तहजीब का इससे अच्छा उदारण कोई हो ही नहीं सकता। यूं तो फिरोज खान मुस्लिम समुदाय से आते हैं लेकिन उनकी हिन्दू धर्म में आस्था और भक्ति है। परिवार हनुमान जी के मन्दिर में सुबह शाम पूजन करने आते है, श्रीमद् भागवत कथा उन लोगों के लिए एक इतिहास बन चुकी है।
कथा वाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर शास्त्री ने बताया कि भगवान कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि फिरोज के परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ कथा सुनी। यह पहली बार है जब उनका कोई यजमान गैर हिंदू है। कथा के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications