Gwalior News: प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, इलाके में अफरातफरी, लाखों रुपए का नुकसान

Gwalior News: ग्वालियर के बारा गांव में प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई,आग लगते ही इलाके में अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। आगजनिक इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

नगर निगम ग्वालियर के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि हमें सूचना मिली की बारा गांव में यहां एक गोदाम में आग लग गई है। सूचना के तत्काल बाद ही हमने पानी की 4 गाड़ी एक साथ भेज दी थी। एक बार आग बुझा दी गई थी। लेकिन नीचे कुछ आग रह गई थी उसमें दोबारा आग लग गई थी।

Fire breaks out in plastic factory warehouse, chaos in the area, loss worth lakhs of rupees

इसके बाद 3 और गाड़ियां भेजी गई। यादव के अनुसार शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। यहां पटाखे और तेल के ड्रम रखे थे। गोदाम अवैध रूप से संचालित है और सरकारी जमीन पर थी, इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Fire breaks out in plastic factory warehouse, chaos in the area, loss worth lakhs of rupees

दीपावली के बाद इकट्ठा करके रखा गया था माल

गोदाम संचालक मुन्ना खटीक का कहना है कि दीपावली के बाद प्लास्टिक का बारदाना और पैकिंग मैटेरियल का सामान गोदाम में जमा करके रखा गया था पास में ही किसी सज्जन के घर में बर्थडे पार्टी के दौरान पटाखे चलाए गए हैं और शायद उसी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी है। उन्होंने आगजनी की इस घटना में 20 से 25 लख रुपए के नुकसान की बात कही है।

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली, ग्वालियर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+