रिश्ते को तार-तार कर पिता ने किशोरी बेटी के साथ किया यह कांड, पुरानी छावनी थाना में मामला दर्ज
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: रिश्तो को तार तार करते हुए एक किशोरी के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी एक्टिव हुई और आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में यह शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। बेटी ने घर पहुंच कर मां से इस बारे में शिकायत की। तब मां बेटी दोनों पुलिस के पास पहुंचीं और इस कामांध पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

आरोपी पिता पर बलात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कारी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलात्कार पास्को एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी में सुसेरा कोठी के पास रहने वाली 14 साल की बेटी शनिवार को अपने स्कूल गई थी। दोपहर में उसका पिता स्कूल पहुंचा और उसे किसी काम का हवाला देकर जबरन अपने साथ स्कूल से ले आया जहां एक खेत में ले जाकर इस पिता ने अपनी ही बेटी से मुंह काला किया।
बेटी घर पहुंची और उसने मां को पिता की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद मां बेटी पुरानी छावनी थाने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना से एक बार फिर समाज में नैतिक मूल्यों के निरंतर होते ह्रास का पता चलता है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की का मेडिकल भी कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications