Gwalior News: बारात की खुशी में फायरिंग के चलते पिता और बेटे को लगी गोली, घोड़ी पर बैठे 4 साल के बालक की मौत

Gwalior News: मध्य प्रदेश के दतिया में एक दर्दनाक घटना में शादी के समय हर्ष फायर में एक पिता और उसके बेटे को गोली लग गई। दोनों को गंभीर हालत में ग्वालियर के जेएएच अस्पताल भेज दिया गया है। रास्ते में बेटे की मौत हो गई। पिता का इलाज जारी है। घायल पिता ने बताया कि बेटा दूल्हे के साथ घोड़ी पर बैठा था और गोली उसके सीने में लगी थी।

यह घटना के कुछ समय बाद, ग्वालियर के मुरार इलाके में एक और शादी समारोह में भी हर्ष फायर हुआ, जिसमें एक युवक को गोली लगी। घायल हालत में वह अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब उसकी स्थिति स्थिर है। ये घटनाएं रविवार रात को हुईं।

Father and son got shot due to firing during wedding procession in Datia, they were sitting on mare

पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर ली है और हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए मैरिज गार्डन और वाटिका संचालकों को हिदायत दी है।

दतिया के सुनारी गांव के रहने वाले पवन बघेल (30) अपने चार साल के बेटे पीयूष के साथ रविवार रात को एक शादी समारोह में मौजूद थे। डीजे पर डांस के दौरान, बारात में आए श्याम बघेल ने अनजाने में राइफल से हर्ष फायर किया, जिससे पीयूष और पवन घायल हो गए। उन्हें दतिया जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर भेज दिया गया।

पवन ने बताया, 'पीयूष मेरा एकलौता बेटा था। समझ नहीं आ रहा कि परिवार को कैसे संभालूं। मेरे परिवार का हालात बेहाल है। मेरे सीधे पैर में रॉड डाल दिया गया है। ठीक होने में समय लगेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+