ग्वालियर नगर निगम की बैठक में पीने के पानी से आ रही थी फिनाइल जैसी दुर्गंध, जब बोतल पर देखा तो रह गए हैरान

ग्वालियर नगर निगम की बैठक में पीने के लिए दिया गया एक्सपायरी डेट का पानी तो मच गया हड़कंप

ग्वालियर, 1 सितंबर। जिनके कंधों पर पूरे शहर को स्वच्छ पानी पिलाने की जिम्मेदारी है उन्हीं लोगों को पीने के लिए एक्सपायरी डेट का पानी नसीब हुआ है। पीने के पानी में फिनाइल जैसी दुर्गंध आ रही थी और पानी का स्वाद भी काफी खराब था। यह पूरा मामला नगर निगम की एमआईसी की बैठक का है। बैंठक में महापौर और नगर निगम आयुक्त समेत सभी सदस्यों को पीने के लिए एक्सपायरी डेट का पानी थमा दिया गया।

बाल भवन में बुलाई गई थी बैठक

बाल भवन में बुलाई गई थी बैठक

ग्वालियर नगर निगम की परिषद बनने के बाद मेयर इन काउंसिल की बैठक गुरुवार को ग्वालियर के बाल भवन में आयोजित की गई थी। मेयर इन काउंसिल की यह पहली बैठक थी जिसमें नगर निगम ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार सेमत मेयर इन काउंसिल के सभी सदस्य भी शामिल हुए थे। खुद नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल भी बैठक में मौजूद थे।

प्यास लगने पर सदस्यों ने पिया पानी

प्यास लगने पर सदस्यों ने पिया पानी

बैठक में महापौर और नगर निगम आयुक्त समेत सभी एमआईसी सदस्य भी मौजूद थे। बैठक के दौरान सदस्यों को जब प्यास लगी तो टेबल पर रखी हुई बोतल से उन्होंने पानी पिया। पानी का स्वाद काफी अलग था और पानी से दुर्गंध भी आ रही थी। पानी पीने वाले सदस्यों ने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने पानी नहीं बल्कि फिनाइल पी लिया है क्योंकि पानी में फिनाइल जैसी दुर्गंध आ रही थी।
जब इस बात को एक सदस्य ने कहा तो किसी ने विश्वास नहीं किया लेकिन जब बाकी अन्य बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी अपनी पानी की बोतल खोल कर उसे सूंघा तो वाकई दुर्गंध आ रही थी। यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए कि पानी की बोतल में भरे पानी से दुर्गंध आने की आखिर वजह क्या है।

एक्सपायरी डेट की निकली पानी की बोतल

एक्सपायरी डेट की निकली पानी की बोतल

पानी में दुर्गंध आने की वजह से जब सभी लोगों ने पानी की बोतल पर अंकित एक्सपायरी डेट को देखा तो वह हैरान रह गए क्योंकि पानी की बोतल पर अंकित हुई डेट के हिसाब से पानी की बोतल का पानी एक्सपायरी डेट का हो चुका था। पानी की बोतल में भरे हुए पानी की एक्सपायरी डेट जून महीने की थी यानी जून महीने में ही पानी एक्सपायरी डेट का हो चुका था।

एक्सपायरी डेट के पानी को देखकर मचा हड़कंप

एक्सपायरी डेट के पानी को देखकर मचा हड़कंप

जब सभी सदस्यों ने इस बात की शिकायत महापौर से की। सभी ने बताया कि एक्सपायरी डेट का पानी पीने के लिए दे दिया गया है तो महापौर ने खुद पानी की बोतल पर अंकित एक्सपायरी डेट को चेक किया। इसके बाद महापौर शोभा सिकरवार ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की। महापैर ने कहा कि आखिर पीने के लिए एक्सपायरी डेट का पानी क्यों दिया गया है और इसमें गलती किसकी है?

नगर निगम आयुक्त ने जांच का दिया भरोसा

नगर निगम आयुक्त ने जांच का दिया भरोसा

एक्सपायरी डेट के पानी के मामले में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने तुरंत महापौर शोभा सिकरवार से कहा कि वे इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे और इसके साथ ही जहां से पानी सप्लाई किया गया है उस पर कार्रवाई करेंगे, इस तरह से एक्सपायरी डेट की पानी की बोतल सप्लाई करना बहुत गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+