एमपी: ऊर्जा मंत्री का गुस्सा, नगर निगम के अधिकारी को जबरन हाथ पकड़कर पानी से भरे गड्डे में चलाया
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को आया गुस्सा, नगर निगम के अधिकारी को पानी से भरे गड्डे में हाथ पकड़कर चलाया, सड़कों की हालत को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार, समय सीमा में सड़क निर्माण के दिए निर्देश
ग्वालियर, 3 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर सोमवार ग्वालियर की सड़कों का निरीक्षण करते वक्त काफी गुस्से में नजर आए। ऊर्जा मंत्री ने सड़कों की जर्जर हालत को देखकर नगर निगम के अपर आयुक्त का हाथ पकड़कर उन्हें पानी से भरे गड्डे में जबरन चलवाया और जनता को होने वाली तकलीफ को महसूस करने की बात कही। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकरा भी लगाई और सड़कों के निर्माण को समय सीमा में करने के निर्देश दिए।

फूलबाग से सेवा नगर तक की सड़क का किया निरीक्षण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोमवार को अचानक फूल बाग इलाके में पहुंच गए। यहां उनके साथ ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। ऊर्जा मंत्री ने फूल बाग से लेकर सेवा नगर तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की जर्जर हालत को भी देखा तो ऊर्जा मंत्री नाराज हो गए।
Recommended Video

सड़क के गड्ढे और जलभराव देखकर अधिकारी को पानी में चलवाया
मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने जब सड़क में गड्ढे देखे और उन गड्ढों में पानी भरा हुआ देखा है इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार भी लगाई। मंत्री का गुस्सा इतना तेज था कि उन्होनें नगर निगम के अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें सड़क में बने पानी से भरे गड्डे में चलवा दिया। मंत्री चाहते थे कि अधिकारी भी जनता को होने वाली परेशानी को महसूस करें। मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि जर्जर हो चुकी सड़कों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए जिससे जनता को परेशानी ना हो।

लक्ष्मण तलैया रोड का भी ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण
फूलबाग के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर लक्ष्मण तलैया रोड पर पहुंचे। यहां की रोड बहुत जर्जर हो चुकी है। रोड का निर्माण कार्य होना है लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य का मामला अटका हुआ है। निर्माण कार्य नहीं होने पर मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और लक्ष्मण तलैया रोड का जल्द से जल्द निर्माण करने की निर्देश दिए।

कुछ महीने पहले इसी रोड पर नंगे पैर चले थे ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह कुछ महीने पहले इसी लक्ष्मण तलैया की रोड पर पैदल चले थे। सड़क की खस्ता हालत देखकर ऊर्जा मंत्री ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए नंगे पैर इस सड़क पर चलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी लेकिन ऊर्जा मंत्री के सड़क पर नंगे पैर चलने का असर भी अधिकारियों पर नहीं हुआ। यही वजह रही कि कई महीने बीत जाने के बावजूद भी सड़क का निर्माण कार्य लटका हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications