नारियल-बताशे कम पड़े तो शादी का मंडप अखाड़े में तब्दील, पैर पुजाई के दौरान दूल्हे के साथ पिट गए पूरे बाराती

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी समारोह में वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। विवाद में कई लोगों के कपड़े भी फट गए, कुर्सियां टूट गईं और मामला थाने जा पहुंचा है।

दरअसल शादी समारोह में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दूल्हा-दुल्हन के पैर पुजाई में बतासे और नारियल कम पड़ गए तो दोनों पक्षों में कहा-सुनी से शुरू हुआ हुआ विवाद अचानक मारपीट में बदल गया।

Coconut-Batashas

विवाद के दौरान पहले बारातियों ने दुल्हन पक्ष को अच्छी तरह से पीटा और फिर दुल्हन पक्ष इकट्ठा हो गया और उन्होंने दूल्हा पक्ष की जमकर खातिरदारी कर दी। हालत यह हुई कि आधे से ज्यादा बाराती शादी छोड़कर भाग गए और जो बचे वह थाने पहुंच गए। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे की समझाइश और मशक्कत के बाद ही शादी की बची रस्मे पूरी हो सकीं।

बता दें बेहट थाना क्षेत्र के फूले का पुरा निवासी नीलू माहौर की शादी बिजौली थाना क्षेत्र के राई निवासी प्रदीप माहौर के साथ हो रही थी। शादी में पैर पुजाई का कार्यक्रम चल रहा था कि तभी बतासे और नारियल कम पड़ गए और जब पैर पुजाई के नारियल नहीं मिले तो वधू पक्ष ने आपत्ति की तो वर पक्ष ने आनन-फानन में नारियल मंगा लिए, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कमेंट्स होना शुरू हो गए। इसके बाद बात बिगड़ती गई और पहले बारातियों ने दुल्हन पक्ष की मारपीट कर दी।

जब इसका पता दुल्हन पक्ष को चला तो उन्होंने बारातियों की क्लास लगा दी। इसके बाद तो वहां पर भगदड़ मच गई और आधे से ज्यादा बाराती अपने घर भाग गए तो आधे थाने जा पहुंचे, वहीं दुल्हन पक्ष भी थाने जा पहुंचा।

थाना प्रभारी बेहट सुरेश सिंह कुशवाह दोनों पक्षों को बिठाकर समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन परिजन जिद पर अड़े रहे और एक-दूसरे पक्ष की शिकायत से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस विवाह स्थल पर पहुंची और दूल्हा-दुल्हन से बात की तो वह शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर प्रयास किया तो दोनों पक्ष भी तैयार हो गए और पुलिस ने अपनी निगरानी में विवाह कराकर जो रस्में शेष थीं उन्हें पूरा कराया।

वही एसडीओपी संतोष पटेल बेहट थाना क्षेत्र के फूले का पुरा गांव में एक शादी समारोह हो रहा था तभी उसमें दूल्हा दुल्हन के लोगों की किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी थी, सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पैर पुजाई के वक्त दूल्हा पक्ष को पर पूजने वाले लोगों को एक नारियल और बताशा देना था। लेकिन दूल्हा पक्ष के पास सामग्री खत्म हो गई थी इसको लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दूल्हा दुल्हन के लोगों को आपस में बैठाकर समझाया था इसके बाद शादी संपन्न हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+