MP के इस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 23 दिन में 494 लोगों को काट खाया
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में में आवारा कुत्तों का आतंक बहुत बढ़ गया है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 23 दिनों में 494 मामले अब तक जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच चुके हैं।
कुत्तों का आतंक सौंसा में देखने को मिला जहां घर के बाहर खेल रहे 11 वर्षीय मासूम पर कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों द्वारा बच्चों का आधा होंट काट दिया गया। उसके अलावा कई जगह काटा।

इस दौरान बच्चा काफी डरा सहमा नजर आ रहा था। एक युवती पर भी कुत्तों ने हमला कर उसकी हालत खराब कर दी थी। चेहरे पर कई जगह काटने के निशान थे। इतना ही नहीं कनपटी से मांस तक कुत्तों ने नोच लिया गया था।
जानकारी अनुसार अब लोग अपने घरों से निकलने में भी डर महसूस करते हैं। कुत्तों द्वारा सबसे आसान निशाना घर के बाहर खेल रहे बच्चे या बुजुर्ग होते हैं। जो उनसे लड़ नहीं पाते। इससे वो उनको अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन इनके सबके बीच आम आदमी कुत्तों के आंतक से परेशान है। वो कह रहा है, शहर में अब कुत्तें पागल हो गए हैं। लेकिन उनको पकड़ने के लिए नगर निगम ओर स्वास्थ्य विभाग कोई कार्यवाही नहीं उठा रहा है।
ग्वालियर में लगभग 2 महीने पहले बंद हो चुके कुत्तों की नसबंदी सेंटरों को अब तक शुरू करने की कोई भी प्रक्रिया सामने नहीं आई। वहीं मेडिकल ट्रीटमेंट की बात कि जाए तो इनके बर्थ कंट्रोल पर भी काम नहीं हो पा रहा है। जिससे कुत्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
ऐसे में उनके बच्चों को अगर कोई खिलाने बच्चा या बुजुर्ग भी जाता है तो यह कई बार आक्रामक होकर उन पर अटैक कर देते हैं। और घायल कर देते हैं। इसके साथ ही कुत्तों के मामले में स्वास्थ्य विभाग भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। वो कह रहा है कि हमारा काम उपचार करना है। इंजेक्शन उपलब्ध करा रहे है, लेकिन कुत्तों को पकड़ने का काम नगर निगम का है।












Click it and Unblock the Notifications