Gwalior News: पति के दोस्त ने प्रेम जाल में फंसाया, गर्भवती हुई तो छोड़कर भागा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां महिला के पति के दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया है। महिला की दूसरी शादी हुई थी, जहां महिला के पति का दोस्त महिला के नजदीक आया, और प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म के बाद वारदात को अंजाम दिया। वहीं जब महिला गर्भवती हुई, तो आरोपी महिला को छोड़कर भाग गया।
महिला की पहली शादी के बाद दो बच्चे हैं, जहां शादी के कुछ सालों बाद ही पति की मौत हो गई है। पति की मौत के बाद महिला के परिजनों ने महिला की दूसरी शादी करवाई, जहां दूसरे पति के दोस्त ने महिला को प्रेमजाल में फंसाया, और फिर संबंध बने अवैध संबंध बनाने के बाद जब महिला गर्भवती हुई तो आरोपी महिला को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

पीड़ित महिला ने बताया कि, सालों पहले उसकी शादी के बाद पहले पति से दो बच्चे हुए, इसके कुछ दिनों बाद पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद परिजनों ने महिला की दूसरी शादी कर दी, जहां दूसरी शादी होने के बाद दूसरे पति के दोस्त ने महिला से नजदीकियां बढ़ाई, नजदीकी बढ़ने के बाद आरोपी महिला को लेकर कहीं और रहने चले गया। इसके बाद कुछ समय तक साथ रहने पर आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाए ,जिसके चलते महिला गर्भवती हो गई। वहीं गर्भवती होने के बाद जब महिला ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो आरोपी महिला को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जहां अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म किया अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं अब जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी ने सूट पहना तो पति ने कर दी पिटाई, मार-मार कर दिया बेहाल












Click it and Unblock the Notifications