Gwalior News: देवास जा रहा गेहूं से भरा ट्रक गल्ला मंडी से हुआ गायब, ड्राइवर और दलाल ने बनाया था ये बड़ा प्लान
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से देवास के लिए निकला गेहूं से भरा ट्रक डबरा गल्ला मंडी से रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है। ट्रक देवास नहीं पहुंचने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की पूरे हैं। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
ग्वालियर से देवास के लिए निकला लाखों रुपए के गेहूं से भरा ट्रक बीच रास्ते में गायब हो गया और जब ट्रक नियत तिथि तक देवास नहीं पहुंचा तो फिर माल भेजने वाला व्यापारी घबरा गया।

जांच पड़ताल की गई तो ट्रक मालिक, माल को भिजवाने वाले दलाल और ट्रक ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध नजर आई ऐसे में व्यापारी द्वारा उनके खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कराया गया है। व्यापारी की शिकायत पर फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
दरअसल डबरा थाना क्षेत्र के बल्ला डेरा पर मोर इंटरप्राइजेज के नाम से फॉर्म चलने वाले व्यापारी संजीव गुप्ता द्वारा 6 मई 2023 की शाम डबरा गल्ला मंडी से 9 लाख रुपए कीमत के गेहूं से भरे ट्रक को देवास के लिए रवाना किया गया था। संजीव गुप्ता का कहना है कि आज दिनांक तक वह ट्रक देवास नहीं पहुंचा है। और ना ही उनका गेहूं उन्हें मिला है।
ऐसे में ट्रक ट्रांसपोर्टर मलिक और गेहूं भिजवाने वाले दलाल से उन्होंने संपर्क किया तो वह भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। कई महीनो से उनके गेहूं से भरे ट्रक का पता नहीं चल पा रहा है।
ऐसे में मंडी कारोबारी संजीव गुप्ता ने ट्रक ट्रांसपोर्टर,दलाल और ड्राइवर ईश्वर सिंह भदोरिया, आकाश भदोरिया और हेमंत गुप्ता के खिलाफ डबरा देहात थाने में अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि डबरा गल्ला मंडी से व्यापारी संजीव गुप्ता द्वारा गेहूं से भरा ट्रक भेजा गया था। ट्रक में तकरीबन 9 लाख रुपए का गेहूं था। लेकिन जिस तारीख तक ट्रक को देवास पहुंचना था। तब तक ट्रक वाहन नहीं पहुंचा और जब उन्होंने जांच पड़ताल की तो ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर और दलाल द्वारा कोई संतुष्टि जनक कारण नहीं बताया गया। इसलिए इस मामले में व्यापारी संजीव गुप्ता की शिकायत पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवेचना में जुटी है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications