Gwalior News: लोकतंत्र खतरे में इसलिए लोहिया, अंबेडकर और गांधी की विचारधारा के लोग हुए एकजुट: दिग्विजय सिंह
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में लोकतंत्र खत्म हो रहा है इसलिए आज लोकतंत्र बचाने के लिए अलग-अलग विचारधाराए एक मंच पर साझा हो रही है जिस से देश में प्रजातंत्र को बचाया जा सके।
भाजपा के पूर्व विधायक रहे विजेंद्र तिवारी को सदस्यता दिलाने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि विजेंद्र तिवारी और उनके पिता शुरू से समाजवादी रहे हैं और भाजपा में जाने के बावजूद उन्होंने अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया क्योंकि अब भारतीय जनता पार्टी के राज में लोकतंत्र खतरे में है तो उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया है इतना ही नहीं राम मनोहर लोहिया बाबा साहेब अंबेडकर गांधीवादी विचारधारा काशीराम की विचारधारा और नेहरू की विचारधारा के लोग अब एक जगह जमा हो रहे हैं जिस से देश को बचाया जा सके।

बहुजन समाज पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की कमजोरी सीटों पर उनकी मदद किए जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के दो रूप है एक रूप वो था जो काशीराम का था और एक रूप मायावती का है और इस पर मैं कुछ ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं।
सिंधिया की नहीं खुद की कोई विचारधारा
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़े जाने और महाराज के भाजपा में शामिल होने के कारण उनकी घुटन के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराज की खुद की कोई विचारधारा नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह से लोकतंत्र खत्म हो रहा है और लोग उनसे दूर हो रहे हैं जिसके कारण आई एन डी आई ए का गठन करना पड़ा और वही सब मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
परिवारवाद के आरोपों पर दी सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर परिवारवाद के आरोप लगाए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल अपने तक सीमित है लेकिन जिसका परिवार होता है वह आगे बढ़ता है क्या अमित शाह के बेटे जय शाह, राजनाथ सिंह के बेटे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे राजनीति में नहीं है अगर किसी का बेटा पुत्र भाई बहन या अन्य रिश्तेदार समाज सेवा और राजनीति में आना चाहते हैं तब इसका निर्णय तो जनता करती है।












Click it and Unblock the Notifications