Gwalior News: जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से विधायक कितने खुश, डबरा से सुरेश राजे का बड़ा बयान
Gwalior News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है दरअसल, प्रदेश की कमान युवा चेहरे और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के हाथों में दे दी गई है। हालांकि जीतू पटवारी खुद विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसे लेकर वन इंडिया के सीनियर रिपोर्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय ने कांग्रेस विधायक सुरेश राजेश से खास बातचीत की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
जीतू पटवारी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उमंग सिंघार के नेता प्रतिपक्ष बनने पर विधायक की राय
ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा कि संगठन ने जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को जो जिम्मेदारी दी है, उसका हम स्वागत करते हैं। संगठन अपने लेवल पर फैसला लेता है। उन्होंने जो जिम्मेदारी दोनों युवा नेताओं को दी है, वे उसमे खरे उतरेंगे।

हालांकि कमलनाथ जी के नेतृत्व में भी कांग्रेस ने प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया। ये अलग बात है कि हम विधानसभा चुनाव 2023 जीत नहीं सके। लेकिन हम चुनाव संगठन की वजह से नहीं, बल्कि ईवीएम की वजह से हारे है।
जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से लोकसभा की कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस ?
इस सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा कि हमारा प्रयास 29 लोकसभा सीटों पर जीतने का है। पार्टी हाई कमान ने जीतू पटवारी जी को जिम्मेदारी दी है। हम सब उनके नेतृत्व में काम करके कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की पूरी 29 लोकसभा सीटें जीत कर देंगे। अगर वैलेट पेपर से चुनाव होंगे तो कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी।
अगर EVM में गड़बड़ी है तो फिर डबरा में कांग्रेस कैसे जीती ?
इस सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा कि मेरी जीत बहुत छोटी हुई है। अगर EVM में गड़बड़ी नहीं होती तो मेरी जीत 30 से 40 हजार के वोटों के बीच होती। क्योंकि मेरे क्षेत्र के मतदाता मुझसे कह रहे हैं कि हमने तो सोचा था क्योंकि मेरे क्षेत्र के मतदाता मुझसे कह रहे हैं कि हमने तो सोचा था आपकी जीत बड़े मार्जन से होगी। लेकिन मेरी जीत सिर्फ 2000 वोटो से हुई। लोकतन्त्र के उत्सव में शामिल जनभावनाओं को ईवीएम ने जोर का झटका लगा दिया है। हाईटेक से हाइजेक हुईं ईवीएम ने लोगों के चुनावी उत्सव की खुशियां छीनी है, ईवीएम ने उसमे फसे जनता के प्रतिनिधियों के दिलों को छलनी किया है।
विधानसभा सत्र में कांग्रेस के क्या मुद्दे होंगे
डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा कि विधानसभा सत्र में हमारे हमारे प्रमुख मुद्दे भाई होंगे जो भाजपा ने जनता से वादे किए है। पहले लाडली बहनों को ₹3000 कब दोगे। दूसरा 450 रुपए में गैस सिलेंडर कब मिलेगा। इसके अलावा किसानों से किए गए वादे को प्रमुखता से विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।
सुरेश राजे ने कहा कि डबरा में कांग्रेस की जीत का श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनता को जाता है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर लगातार भरोसा बनाए रखा है। मैं अपनी विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगों के संपर्क में रहता हूं। सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि 5 साल जनता के बीच रहता हूं और उनके काम करवाता हूं। हालांकि मुझे कांग्रेस पार्टी में आए हुए अभी 5 साल हुए हैं, लेकिन जनता से जुड़ाव मेरा पुराना है। जिस तरह से डबरा में कांग्रेस की जीत बरकरार है, इसी तरह से हम प्रदेश की सभी आरक्षित सीटों में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर मेहनत करेंगे।
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
Telangana में ‘छह गारंटी’ पर घमासान, KTR ने कांग्रेस सरकार से पूछा- आखिर कहां गई वादों वाली फाइल? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया












Click it and Unblock the Notifications