Gwalior News: नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को दादा कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
Gwalior Court judgement News: ग्वालियर कोर्ट ने रिश्तों को कलंकित करने वाले एक दरिंदे को फांसी की सजा सुनाई आरोपी पर रिश्ते में पोती लगने वाली महज नौ साल की एक मासूम बच्ची के साथ अमानवीय ढंग से कुकृत्य करने के बाद निर्ममतापूर्वक हत्या करने का संगीन आरोप था। कोर्ट ने इसे बहुत ही अमानवीय कृत्य मानते हुए आज फांसी की सज़ा सुनाई।
रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में पड़ा मिला था शव
घटना 28 जून 2023 की है। उस रोज हजीरा थाना इलाके में बिरला नगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित झाड़ियों में नौ वर्ष की एक लहू लुहान बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी । पुलिस टीम को खबर मिली तो पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्ची पूरी तरह से निर्वस्त्र थी और जांच में तथ्य आया कि बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

सीसीटीवी से मिला था सुराग
इसकी जांच के बाद पुलिस को मृतक़ा के घर के आसपास और फिर बच्ची को साथ ले जाते हुए एक व्यक्ति नजर आया। जब मृतका के परिजनों को दिखाया तो वे लोग तत्काल पहचान गए क्योंकि बच्ची जिसके साथ जाती दिख रही थी वह मृत मासूम के पिता का सगा मामा कल्लू उर्फ कल्ला राठौर उम्र 55 साल था। इस सनसनीखेज मामले के बाद शहर में लोगो का गुस्सा फूट पड़ा था। पुलिस ने कल्ला की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसे 2 जुलाई 23 को पुलिस ने दबोच लिया।
उसने बताया था कि वह बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया तो पीड़ा से बच्ची बेहोश और लहू लुहान हो गई तो घबराकर उसने हत्या कर दी और शव को वही फेंककर भाग गया . मामला कोर्ट में पेश किया गया और आज जिला एवं सत्र न्यायालय के विशेष जज तरुण सिंह ने फैसला सुनाते हुए मामले को अत्यंत संवेदनशील और रेयर टू रेयरेस्ट मानते हुए आरोपी कल्लू को फांसी की सजा सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications